फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered in blast five days ago, outpost in-charge including two suspended

पांच दिन पूर्व हुए विस्फोट में केस दर्ज, चौकी प्रभारी समेत दो निलंबित

Tue, 03 Nov 2020 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Case registered in blast five days ago, outpost in-charge including two suspended
पांच दिन पूर्व हुए विस्फोट में केस दर्ज, चौकी प्रभारी समेत दो निलंबित
विज्ञापन

सरधना। कस्बे में कांग्रेस नगर अध्यक्ष के पीरजादगान स्थित मकान में पांच दिन पूर्व हुए भीषण विस्फोट के मामले में सोमवार को बस स्टैंड पुुलिस चौकी में केस दर्ज किया गया है। जिसमें मृतक कांग्रेस नगर अध्यक्ष आसिम व उसके साथी समेत कुछ अन्य पर संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना के दूसरे दिन एडीजी राजीव सभरवाल जांच टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए एटीएस के साथ आईबी की टीम भी मौके पर पहुंची। इस मामले में चौकी प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
मोहल्ला पीरजादागान में कांग्रेस नगर अध्यक्ष आसिम खान पुत्र माबूद खान के मकान में पांच दिन पूर्व हुए विस्फोट के मामले में सोमवार को दो बड़ी कार्रवाई हुई। घटना के बाद जांच के लिये पुलिस के साथ फोरेंसिक जांच टीम, एटीएस, आईबी की टीमों ने मौके से सुबूत जुटाये। टीम ने घायलों व आसपास के लोगों से बातचीत की। बता दें कि घटनास्थल पर पहुंचे से पहले ही कप्तान के द्वारा गैस सिलिंडर फटने से हादसा होने का बयान जारी किया गया था, जबकि घटनास्थल का मंजर कुछ और ही इशारा कर रहा था। मौके पर ही विस्फोटक सामग्री के साक्ष्य मिले। निरीक्षण करने के बाद कुछ लोगों के बंद कमरे में बयान दर्ज किए गए। वहीं कुछ लोगों ने दबी जुबान मकान में विस्फोटक सामग्री व पटाखे होने की बात कही। इस मामले में सोमवार को चौकी प्रभारी जितेंद्र के द्वारा विस्फोटक अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। सीओ आरपी शाही ने बताया कि मामले की बारीकि से जांच के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र व कांस्टेबल राजकुमार को निलंबित किया गया हैं।
विज्ञापन

सलावा चौकी प्रभारी निलंबित
गंगनहर में रेत के अवैध खनन की सूचना मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई। शिकायत के बाद एसपी देहात के नेतृत्व में टीम ने 24 अक्तूबर की रात सलावा व अटेरना गंगनहर पुल पर छापामारी की गई। जिस दौरान मौके पर खनन होता पाया गया। जिसके बाद चौकी प्रभारी श्रीपाल को 25 अक्तूबर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed