फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against two accused in fake golden card case at Shamli

यूपी: डीएम के निर्देश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, 500 रुपये में बनाते थे फर्जी गोल्डन कार्ड

Thu, 30 Jan 2020 09:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jan 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two accused in fake golden card case at Shamli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के गांव आदमपुर में 500 रुपये लेकर आयुष्मान योजना के फर्जी गोल्डन कार्ड बनाए जाने के मामले में बाबरी थाने पर पीड़ित ग्रामीण की तरफ से अज्ञात दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


डीएम अखिलेश सिंह को बुधवार को शिकायत मिली थी कि बाबरी थानाक्षेत्र के गांव आदमपुर में दो युवक आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बना रहे हैं और इसकी एवज में ग्रामीणों से 500 रुपये लिए जा रहे हैं। डीएम ने सीएमओ संजय भटनागर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएमओ आयुष्मान योजना और स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचे थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक गांव से चले गए थे। सीएमओ ने गांव में मामले की जांच की तो तीन-चार परिवारों से गोल्डन कार्ड के नाम पर 500 रुपये लिए जाने की पुष्टि हुई। कार्ड की जांच की गई तो वह फर्जी पाया गया। सीएमओ ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: भाजपा नेता समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, प्लॉट हड़पने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बुधवार देर रात गांव आदमपुर निवासी विवेकानंद जायसवाल की तरफ से दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि पीड़ित ग्रामीण की तहरीर के आधार पर फर्जी गोल्डन कार्ड बनाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश
फर्जी गोल्डन कार्ड बनाने वाले लोगों ने कुछ ग्रामीणों को अपने मोबाइल नंबर दिए थे। उन नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस उन मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बताया गया है कि आरोपी करीब एक सप्ताह पहले भी गांव में आए थे और कई ग्रामीणों से 500 रुपये कार्ड बनाने की एवज में ले गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed