यूपी: भाजपा नेता समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, प्लॉट हड़पने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में धोखाधड़ी और जालसाजी कर अधिवक्ता के भूखंड का इकरारनामा कराने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता, उप निबंधक, बैनामा लेखक सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बड़ा बाजार बागपत निवासी अधिवक्ता जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1983 में शिवचरण से 200 वर्ग गज का प्लाट खरीदा था। इस भूखंड पर उनका कब्जा चल रहा है, जो कि नगर पालिका परिषद में भी उनके नाम से दर्ज है। शिवचरण ने शेष बची 450 वर्ग गज भूमि की वसीयत अपने बड़े बेटे अजब सिंह के तीन पुत्रों संजय, मनोज और सचिन के नाम कर दी।
इसके बाद शिवचरण की मौत हो गई। अब तीनों भाई बेईमानी से उनका 200 वर्ग गज का भूखंड हड़पना चाहते हैं। तीनों भाइयों ने देशराज मोहल्ला निवासी भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, मवी कलां गांव निवासी दीपक धामा के साथ मिलकर जालसाजी कर उनके भूखंड का इकरारनामा 23 अप्रैल व 10 मई को भूपेंद्र सिंह के पक्ष में करा दिया। मनोज आदि ने भूपेंद्र सिंह से 15 लाख का चेक भी प्राप्त कर लिया।
यह भी पढ़ें: जबरन धार्मिक नारा लगवाने का आरोप, शिकायत करने पर चौकी इंचार्ज बोले- तबीयत खराब है सुबह आना
अधिवक्ता जयप्रकाश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सचिन कुमार, संजय, अजब सिंह, दीपक धामा, उप निबंधक बागपत, बैनामा लेखक के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं की है। आठ माह पहले भूमि का इकरारनामा किया था। इस मामले में उन्हें जबरन घसीटा जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/