फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against then Deputy Registrar after two registers went missing from registry office

यूपी: तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय से दो रजिस्टर गायब, तत्कालीन उप निबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Oct 2019 01:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 13 Oct 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Case registered against then Deputy Registrar after two registers went missing from registry office
यूपी पुलिस

सहारनपुर जिले में नकुड़ के उप निबंधक कार्यालय से चार वर्ष पूर्व का अंगूठा की छाप वाला रजिस्टर गायब है। चार वर्ष तक विभाग के अधिकारियों ने मामला दबाए रखा। कार्यालय का आडिट होने के बाद भी बीस दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों का दबाव बना तो कार्यालय की रिकार्ड गायब करने के आरोप में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई  है। 

विज्ञापन


कार्यालय के प्रभारी उप निबंधक सुरजीत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि कार्यालय में वर्ष 2015 का अंगूठा की छाप वाला रजिस्टर गायब है। विगत 21 सितंबर को कार्यालय के निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया है, इसलिए मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि उप निबंधक कार्यालय के अंगूठा की छाप वाले रजिस्टर में बैनामा के विक्रेता व क्रेता के अलावा दस्तावेजों के गवाहों के अंगूठा की छाप ली जाती है। जो बैनामा के सत्यापन का महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। एक वर्ष में हजारों दस्तावेज संपन्न हुए होंगे। जिनके क्रेता विक्रेता के अलावा गवाहों के अंगूठा की छाप इस रजिस्टर में होगी। ऐसे में इस अवधि में हुए रजिस्टरी में संपन्न हुए बैनामा की वैधता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: बैंक का मेन गेट खुला छोड़ गए कर्मचारी, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि 2015 के रजिस्टर के गायब होने की जानकारी चार वर्षों से विभागीय व कार्यालय के अधिकारियों को क्यों नहीं लगी। कहीं कार्यालय के अधिकारी या कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध तो नहीं है। इसके अलावा सवाल यह भी है कि क्या किसी दस्तावेज के सत्यापन को प्रभावित करने के लिए रजिस्टर को जानबूझकर गायब तो नहीं किया। अभी ये तमाम सवाल अनुत्तरित है। 

कहा जा रहा है कि 21 सितंबर को कार्यालय का निरीक्षण किया। तब जाकर यह मामला प्रकाश में आया, परंतु विगत बीस दिन तक भी पूरे प्रकरण को दबाकर रखा गया। ये सभी सवाल कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। 

गौरतलब है कि विगत 14 /15 मई की रात को इसी कार्यालय का ताला तोड़ दिया। इसकी लिखित सूचना भी थाना पुलिस को दी, परंतु उस समय विभागीय अधिकारियों ने दावा किया कि कार्यालय से कुछ भी गायब नहीं हुआ है। उधर,  कुछ लोग दबी जबान से कहते है कि पूरा मामला बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed