फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against Officials of Ram leela Committee in youth death case at Muzaffarnagar

आखिर जिंदगी की जंग हार गया युवक, रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Oct 2019 01:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Officials of Ram leela Committee in youth death case at Muzaffarnagar
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रामलीला में ताड़का का अभिनय करते हुए जलने से हुई कलाकार अंकित की मौत की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली पर मृतक कलाकार के भाई की ओर से रामपुरी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष समेत चार पदाधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन कत्ल की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली के गांधी नगर निवासी अंकित शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी की रामलीला में 29 सितंबर को ताड़का वध के मंचन के दौरान आग लगने से झुलस गया था। रामलीला में अग्निशमन यंत्र नहीं होने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लिए रेफर कर दिया गया था। वहां पर रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से क्षुब्ध परिजनों ने रामपुरी गेट पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। लोगों ने अंकित की मौत के लिए रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार, पांच साल के मासूम ने पुलिस को बताई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ के आश्वासन पर परिजन और गुस्साए लोग शांत हुए थे। मौके पर ही तहरीर ले ली गई थी। सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई लव कुमार की ओर से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह, महामंत्री एसके गौतम, प्रमोद पाल और कोषाध्यक्ष नीरज कौशिक के खिलाफ गैर इरादतन कत्ल की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed