{"_id":"690f5f47b75776358901dc35","slug":"case-registered-against-five-people-including-two-named-sp-investigated-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104039-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो नामजद समेत पांच पर केस दर्ज, एसपी ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो नामजद समेत पांच पर केस दर्ज, एसपी ने की जांच
Sat, 08 Nov 2025 08:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
पाली के ग्राम प्रधान के घर फायरिंग का मामला, पुलिस टीमें तलाश में जुटी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव पाली में ग्राम प्रधान के घर बृहस्पतिवार की देर रात हुई फायरिंग के मामले मे एसपी देहात ने गांव में मौके पर पहुंचकर पीडित पक्ष के लोगो से जानकारी ली। ग्राम प्रधान के देवर की तहरीर पर दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
पाली गांव में दो दिन पूर्व बृहस्पतिवार की देर रात करीब दो बजे आधा दर्जन कार सवार लोगों ग्राम प्रधान सरिता के आवास के बाहर गाली गलौज करते हुए जमकर फायरिंग की। पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा घटनास्थल से बरामद किए थे ।शुक्रवार सुबह को ग्राम प्रधान सरिता के देवर सतेंद्र ने गांव के आशीष उर्फ मास्टर व आकाश को नामजद व तीन अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।
पुलिस ने दबिश देकर कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद सीओ पंकज लवानिया गांव पहुंचे और ग्राम प्रधान पक्ष को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था और मामले की जांच की थी।
विज्ञापन
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई है। घटना का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जायेगा। उधर गांव में इस घटना से ग्रामीण पूरी तरह दहशत में है क्योंकि इससे पहले भी गांव में दोनों पक्षों में फायरिंग की घटना सामने आई थी और थाने पर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था। पुलिस इस मामले की गहनता से विवेचना कर रही है।