{"_id":"5d88eebe8ebc3e0169687fa3","slug":"case-registered-against-a-youth-after-objectionable-post-on-facebook-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला
Mon, 23 Sep 2019 09:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 23 Sep 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर जाट समाज के सर छोटूराम व महाराजा सूरजमल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने को लेकर गांव लांक निवासी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है।
विज्ञापन
जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन सिंह बालियान ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शामली जनपद के गांव लांक निवासी अंकुश मलिक ने अपनी फेसबुक आईडी से जाट समाज की भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र पोस्ट डालने वाले पर देशद्रोह का मुकदमा, कोर्ट से भेजा जेल
विज्ञापन
आरोप है कि अंकुश मलिक ने फेसबुक आईडी पर जाट समुदाय के अग्रणी सर छोटूराम के साथ ही महाराजा सूरजमल के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट की है। इस पोस्ट से जाट समाज के लोगों की भावनाएं आहत होने के साथ ही उन्हें ठेस भी लगी है।
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि विपिन सिंह बालियान की तहरीर पर आरोपी अंकुश मलिक के खिलाफ 66 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/