{"_id":"5d39f9848ebc3e6d06302e53","slug":"accused-sent-to-jail-after-facebook-posted-a-provocative-post-against-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र पोस्ट डालने वाले पर देशद्रोह का मुकदमा, कोर्ट से भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र पोस्ट डालने वाले पर देशद्रोह का मुकदमा, कोर्ट से भेजा जेल
Fri, 26 Jul 2019 01:44 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र पोस्ट करने वाला युवक इंचौली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर देशद्रोह समेत अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
एसओ इंचौली वरुण शर्मा ने बताया कि इंचौली निवासी फहाम अजीज सिद्दीकी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र पोस्ट डाल दी। युवक ने इस पोस्ट को वायरल करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को इंचौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ देशद्रोह और धारा 4159, धारा 124 क और धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फहाम अजीज पर पहले भी आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, धारा 302, धारा 354 समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। उससे एक तमंचा और एक मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद उसके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट डिलीट कर दी गई।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/