{"_id":"58b1d38a4f1c1b2b69b27cfd","slug":"case-open-police-forget-arresting-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुहेब हत्याकांड: एसपी सिटी ने किया खुलासा, हत्या के पीछे खतरनाक साजिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुहेब हत्याकांड: एसपी सिटी ने किया खुलासा, हत्या के पीछे खतरनाक साजिश
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 26 Feb 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिशर की पत्नी से अवैध संबंध में अकाउंटेंट जुहेब आलम की हत्या करने वाले शूटरों को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। साजिशकर्ता पब्लिशर का बेटा और ड्राइवर गिरफ्तार कर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। लेकिन जुहेब को गोली मारने वाले शूटरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तक नहीं दी।
विज्ञापन
जुहेब आलम की हत्या करने वाले शूटर सारिक और नदीम निवासी शास्त्रीनगर भाडे़ पर हत्या करते हैं। इसका खुलासा एसपी सिटी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में किया। ये सुपारी किलर कितने खतरनाक है, इसका अंदाजा जुहेब आलम की हत्या से लगाया जा सकता है। शूटरों ने एक नहीं जुहेब को 12 गोलियां मारी थीं। उनको गिरफ्तार करना बहुत जरूरी है। लेकिन नौचंदी पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने के बाद मानो शूटरों को गिरफ्तार ही नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
प्रापर्टी की देती थी धमकी
पुलिस के अनुसार पब्लिशर की पत्नी के नाम ही करोड़ों रुपये की संपत्ति है। पब्लिशर को कई महीने पत्नी के संबंधों पर शक था। कई बार विवाद भी हुआ। लेकिन बात नहीं बनी। क्योंकि पब्लिशर की पत्नी बार-बार धमकी देती थी कि वह करोड़ों रुपये की संपत्ति जुहेब को दे देगी। इसके डर के चलते पब्लिशर खामोश बैठा था। उसके बाद ही पब्लिशर के बेटे ने जुहेब की हत्या का प्लान अपने मौसा के साथ मिलकर बनाया।
विज्ञापन
पता नहीं, कैसे घूमा दिमाग
पब्लिशर बाहर का कारोबार देखता था और उसकी पत्नी पब्लिकेशन हाउस में बैठती थी। शादी से पहले भी इस बिजनेस की उसको काफी जानकारी थी। पब्लिशर की पत्नी ही सारा कारोबार देखती थी। परिवार, रिश्तेदार कहते हैं कि न जाने सुषमा के दिमाग में ऐसी गलत बात कैसे आई। वह तो काफी पढ़ी लिखी थी, उसने खुद अमित अग्रवाल को पसंद किया और फिर लव मैरिज की। यह खुलासा रिश्तेदारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कहां से आई पिस्टल
पुलिस ने साजिशकर्ता मयंक और असब से हत्या में प्रयुक्त बताकर एक पिस्टल बरामद दिखाई। पिस्टल को लेकर सवाल उठ रहे है कि आखिर वह कहां से आई। हत्या के बाद दोनों शूटर और मयंक का मौसा राजू फरार हुए थे। वारदात के बाद आपस में फोन पर कोई बातचीत भी नहीं हुई। देखने में पिस्टल तो लाइसेंसी लग रही। लेकिन पुलिस उसको अवैध बता रही है।
जेल भेजे दोनों आरोपी
इस हत्याकांड के दोनों आरोपियों पब्लिशर के इकलौते बेटे मयंक और उसके ड्राइवर असब को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। मुकदमे में दोनों को हत्या में साजिशकर्ता बताए गए हैं। हत्या के पीछे पब्लिशर की पत्नी और जुहेब के अवैध संबंध का जिक्र लिखा पढ़ी में किया गया। शनिवार दोपहर नौचंदी पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।