{"_id":"5f0b4e898ebc3e63ac04749c","slug":"case-of-taking-ten-lakh-bribe-badan-singh-baddo-absconding-heats-up-to-the-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदन सिंह 'बद्दो' की फरारी में 10 लाख की रिश्वत का मामला गरमाया, लखनऊ तक गूंज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदन सिंह 'बद्दो' की फरारी में 10 लाख की रिश्वत का मामला गरमाया, लखनऊ तक गूंज
Sun, 12 Jul 2020 11:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:25 PM IST
सार
- बदन सिंह बद्दो की फरारी का मामला
विज्ञापन
कुख्यात बदन सिंह 'बद्दो'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की फरारी में 10 लाख की रिश्वत का मामला रविवार दिन भर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। वहीं, इस प्रकरण में व्यापारियों की राजनीति भी गरमा गई। व्यापारी नेताओं ने कहा है कि आरोप एसपी सिटी और व्यापारी नेता नवीन गुप्ता पर हैं। इसकी जांच प्रमुखता से होनी चाहिए। मामला लखनऊ तक गूंज गया है।
विज्ञापन
बद्दो की फरारी में मुख्य आरोपी होटल मालिक मुकेश गुप्ता को बचाने के लिए 10 लाख की रिश्वत ली गई, इसके पुख्ता प्रमाण बताए गए। जेल जाने से पहले मुकेश गुप्ता ने एसपी सिटी को सारी बातें बताईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस-प्रशासन की हर गतिविधि पर कुख्यात बदन सिंह की नजर, अपनों के संपर्क में लगातार बना रहता है मोस्ट वांटेड 'बद्दो'
विज्ञापन
अमर उजाला ने रविवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। एसपी सिटी और व्यापारी नेता के बीच 10 लाख रुपए का लेनदेन हुआ या नहीं, इसकी जांच कराने की मांग व्यापारी नेताओं ने की है। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा ने इस मामले में एडीजी व आईजी से मिलने की बात कही है।
कहा कि यह मामला व्यापारियों व एसपी सिटी से जुड़ा हुआ है, इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। वहीं, मुकेश गुप्ता के भाई नरेश कंसल ने व्यापारी नेता बिजेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता और अरुण वशिष्ठ को फोन कर एडीजी, आईजी और एसएसपी से इस मामले की जांच कराने की बात कही है।