{"_id":"6752ced27c7c2c9ef10f334e","slug":"case-of-death-in-lift-atul-pradhan-met-cmo-said-this-is-not-an-accident-but-murder-hospitals-are-negligent-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट में माैत का मामला: सीएमओ से मिले अतुल प्रधान, बोले-ये हादसा नहीं हत्या, अस्पताल करते हैं लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट में माैत का मामला: सीएमओ से मिले अतुल प्रधान, बोले-ये हादसा नहीं हत्या, अस्पताल करते हैं लापरवाही
Fri, 06 Dec 2024 03:46 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 06 Dec 2024 03:46 PM IST
सार
मेरठ में कैपिटल हॉस्पिटल की लिफ्ट में प्रसव के दो घंटे बाद महिला की मौत मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान ने सीएमओ से मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएमओ से मिलने पहुंच अतुल प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित कैपिटल हॉस्पिटल की लिफ्ट में प्रसव के दो घंटे बाद महिला की मौत के मामले में विधायक अतुल प्रधान ने सीएमओ अशोक कटारिया से मुलाकात की। अतुल प्रधान ने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शरीर लिफ्ट में गर्दन थी बाहर, स्ट्रेचर पर लेटी करिश्मा गेट में 50 मिनट फंसी रही... चीखते रहे तीमारदार
विज्ञापन
बेटी की खुशी में मिठाई बांट रहा था परिवार, अचानक हुआ हादसा
किठौर के बहरोड़ा गांव निवासी सेना के जवान अंकुश मावी की पत्नी करिश्मा ने बृहस्पतिवार को शास्त्री नगर स्थित कैपिटल हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया था। ऑपरेशन थिएटर से कमरे में शिफ्ट करने के लिए महिला को लिफ्ट से भूतल पर लाया जा रहा था। इसी दौरान लिफ्ट की बेल्ट टूट गई और महिला की मौत हो गई है। एक तरफ बेटी के जन्म की खुशी में परिवार मिठाई बांट रहा था वहीं दूसरी ओर अचानक हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें: Experts View: हाथ से कभी न रोकें लिफ्ट, प्रयोग करते वक्त बरतें सावधानी, फंस जाएं तो घबराएं नहीं, करें ये काम
इस मामले को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कहां कि हादसा नहीं, बल्कि महिला की हत्या हुई है। बोले पहले भी अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठता रहा हूं। इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन