{"_id":"5eeb23948ebc3e42e827a0a2","slug":"case-has-been-registered-against-many-people-for-hunting-deer-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: शिकारियों ने किया हिरण का शिकार, दो नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: शिकारियों ने किया हिरण का शिकार, दो नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 18 Jun 2020 01:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के बड़गांव में शिकारियों ने चीतल (हिरण) का शिकार किया। शिकारी चीतल को मारने के बाद आग पर भून रहे थे, इसी दौरान वन विभाग की टीम ने दबिश दे दी। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर शिकारी भाग निकले। विभाग ने दो नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वन विभाग की मौजूदगी में पशु चिकित्सक द्वारा हिरण का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जड़ौदापांड़ा गांव में बुधवार रात को शिकारियों ने चीतल शिकार किया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने दबिश दी। मौके से भुना हुआ चीतल (हिरण) का शव बरामद हुआ। वन विभाग और पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बर्थडे पर आने का था वादा... अधूरा रह गया बेटी 'तमन्ना' का सपना, फूट फूटकर रोईं पत्नी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
नानौता से पशु चिकित्सक डॉ. प्रियंका शर्मा को बुलवाकर मृत चीतल का पोस्टमार्टम कराया गया। अभी दो शिकारियों की पहचान हुई हैं। वन विभाग की टीम ने खन्ना पुत्र गोरधन और राजपाल पुत्र भूल्ला निवासी जड़ौदापांड़ा के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण में मुकदमा दर्ज कराया है।
रामपुर मनिहारान रेंज के वन रक्षक विपिन कुमार ने बताया कि शिकारियों में कई लोगों के नाम शामिल हैं। बताया कि ये लोग जंगल में शिकार करके आग पर चीतल भून रहे थे। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/