{"_id":"5fbe722d8ebc3ec5ef031a42","slug":"case-has-been-registered-against-eight-people-including-bsp-leader-for-38-lakh-fraud-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसपा नेता सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसपा नेता सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी का है मामला
Thu, 26 Nov 2020 02:20 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोर्ट के आदेश पर थाना कोतवाली में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व बसपा नेता सहित आठ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने सस्ते दामों पर चीनी दिलाने का झांसा देकर 38 लाख रुपये ले लिए और उसके बाद चीनी नहीं दी, रकम भी वापस नहीं की।
विज्ञापन
मोरगंज बाजार घेर चेंबर में स्थित संत कृपा ट्रेडर्स के स्वामी अजीत कुमार ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था कि पिछले वर्ष 18 फरवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष के पति एवं बसपा नेता माजिद अली ने टोडरपुर एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के केयरटेकर के रूप में मनमोहन शर्मा से मिलवाया था और मिल से सस्ती चीनी देने का झांसा देकर छह माह के अंदर ही करीब 38 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
रिपोर्ट में माजिद के अलावा मनमोहन शर्मा रुड़की, नंदकिशोर चुग निवासी पटपड़गंज दिल्ली, सरदार उमराव सिंह निवासी जालंधर पंजाब, बालेंद्र सिंह निवासी कैलाशपुरम कॉलोनी देवबंद, महीपाल सिंह, प्रह्लाद सिंह और हरजिंदर बंसल निवासी गुरुनानक नगर जालंधर पंजाब को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: जिद पर अड़े प्रेमी युगल, बोले- मर जाएंगे लेकिन जुदा नहीं होंगे, थाने में खूब हुआ ड्रामा
वहीं माजिद अली का कहना है कि रिपोर्ट कराने वाले व्यापारी से कभी मेरी मुलाकात नहीं हुई है और न ही मैंने कोई रकम ली। मेरे खिलाफ रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई गई, यह समझ नहीं आ रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/