फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couples adamant insistence ... will die, will not be separated

यूपी: जिद पर अड़े प्रेमी युगल, बोले- मर जाएंगे लेकिन जुदा नहीं होंगे, थाने में खूब हुआ ड्रामा

Wed, 25 Nov 2020 07:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Couples adamant insistence ... will die, will not be separated
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ में प्रेमी युगल जिद पर अड़ा कि मर जाएंगे, लेकिन हम जुदा नहीं होंगे। लड़की ने खुद को बालिग बताकर आधार कार्ड की कॉपी पुलिस को दी है। जबकि परिजन उसे नाबालिग बता रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


सूरजकुंड निवासी दीपक का कोतवाली की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 20 नवंबर को दोनों घर से फरार हो गए थे जिसका मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज है। 23 नवंबर को युगल कोतवाली पहुंचे, जहां पर पहले से ही दोनों को परिजन मौजूद थे। परिजनों ने जैसे ही युवती को खींचा तो प्रेमी दीपक ने खुद की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे पहले की मामला तूल पकड़ता पुलिस ने दीपक को लहूलुहान हालत में भर्ती कराया और प्रेमिका को आशा ज्योति केंद्र में भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को दीपक की हालत गंभीर बनी हुई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली आशुतोष कुमार ने कहा कि लड़की के 161 के बयान दर्ज कर लिए हैं। लड़की ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने कहा कि लड़की 16 साल की है। उसके कोर्ट में बयान भी हो गए हैं। जिसका अवलोकन होना बाकी है। दीपक भी प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद कर रहा है। लड़की नाबालिग है, जिसके चलते पुलिस प्रेमी को जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में हुई थी मुलाकात
पुलिस के अनुसार दो साल पहले ईव्ज चौराहे के पास मंदिर में दोनों की मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों का आपस में मिलना जुलना शुरू हुआ। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: हादसा देख कांप गई लोगों की रूह, ऋषिकेश से घूमकर दिल्ली लौट रहे थे युवक-युवतियां

कोतवाली से पहले नौचंदी थाने पहुंचे थे युगल
कोतवाली से पहले प्रेमी युगल नौचंदी थाने पहुंचे थे। जहां पर पुलिस ने उनसे कहा था कि मामला कोतवाली का है, वहीं पर जाइए। कोतवाली थाने में लड़की की बरामदगी को लेकर दोनों ही परिवार के लोगों में बातचीत चल रही थी। सीओ कोतवाली के ऑफिस में बैठकर बात हो रही थी। इस दौरान ही युगल थाने में पहुंच गया।

मुस्कान को पकड़ते ही बेकाबू हो गया दीपक
पुलिस ने बताया कि कोतवाली में पहले लड़की ही आई थी। जबकि दीपक थाने से कुछ दूर पहले ही छुप गया था। लड़की को देखते ही उसके परिजनों ने लड़की को पकड़ लिया था। लड़की चिल्लाई तो दीपक बेकाबू हो गया। दीपक ने पहले तो मुस्कान को छुड़ाने का प्रयास किया और फिर खुद की गर्दन पर वार कर लिया।

आखिर माजरा क्या... परिजन भी नहीं मिलने दिए
अस्पताल में भर्ती घायल दीपक का पहरा दो पुलिसकर्मी दे रहे हैं। पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश है कि किसी को दीपक से मिलने नहीं देना है। उसकी मां पुलिस के सामने गिड़गिड़ाती रही कि एक बार वह अपने बेटे को देखना चाहती है। दो दिन से वह अपने बेटे से मिलने के लिए परेशान है। चर्चा यह भी है कि दीपक को किसी दूसरे ने चाकू मारा है।

पुलिस के सामने हुआ दीपक पर हमला
गढ़ रोड पर न्यूट्रिमा अस्पताल में दीपक आईसीयू वार्ड में भर्ती है। डॉक्टर और स्टाफ कह रहे हैं कि न जाने पुलिस घायल का पहरा क्यों दे रही है। मां ने कहा कि दीपक जब खुद प्रेमिका को लेकर थाने पहुंचा था तो उसे खुद की गर्दन पर वार करने की जरूरत क्या थी। चर्चा तो यह भी है कि प्रेमिका को छुड़ाने के दौरान परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में दीपक पर हमला किया है।

पुलिस ने कहा, चर्चाएं गलत
हालांकि पुलिस ने साफ कहा है कि चर्चा गलत है। दीपक ने खुद ही अपनी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया। घायल होने के बाद पुलिस ने उसका वीडियो भी बनाया था जो कि सुरक्षित है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना कि घायल दीपक नामजद आरोपी है। हालत में सुधार होते ही उसको कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी पुलिस कस्टडी में है।

देर रात लड़की परिजनों को सुपुर्द
सीओ कोतवाली का कहना है कि लड़की ने जान का खतरा बताया था, साथ ही परिजनों के साथ जाने की सहमति भी जता दी थी। इसके बाद लड़की और उसके परिजनों की पुलिस ने वीडियोग्राफी की। बाद में लड़की को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed