फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   case filed against seven for assault and firing

मारपीट एवं फायरिंग में सात पर मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Aug 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
case filed against seven for assault and firing
किठौर। थाना क्षेत्र के गांव राधना में मंगलवार रात कुछ लोगों ने घर के बाहर गालीगलौज, मारपीट तथा फायरिंग की। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उनकी तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

राधना निवासी नदीम पुत्र जब्बार ने बताया कि वह मंगलवार को मेरठ में था। उसकी मां मुन्नी देवी का रात करीब आठ बजे फोन आया। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोग घर के बाहर एकत्र हैं। वे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर रहे हैं। इसलिए जल्दी पुलिस को सूचना दे दो नहीं तो ये लोग हमें जान से मार डालेंगे। इसकी जानकारी पाकर पुलिस पहुंची। जिसे देख सभी आरोपी देखकर भाग खडे़ हुए। इस बाबत गांव के ही शकील, आकिल, मुस्तहजी, मुकीम पुत्र शमीम, राकिब पुत्र मोहम्मद अली, नवाजिश उर्फ भोला पुत्र बाबू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, सीओ किठौर देवेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। इसके चलते एक पक्ष ने दूसरे के घर के बाहर फायरिंग की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed