{"_id":"5eba731f8ebc3e906d3ce4d5","slug":"case-filed-against-fifteen-for-violation-of-lockdown-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: लाॅकडाउन के उल्लंघन को लेकर 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सात लोगों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: लाॅकडाउन के उल्लंघन को लेकर 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सात लोगों का शांतिभंग में चालान
Tue, 12 May 2020 03:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 May 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी थाना भवन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार को लाॅकडाउन के उल्लंघन महामारी अधिनियम के तहत 13 नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र की एक मस्जिद में एकत्र होकर नमाज अदा कर रहे थे। दूसरी ओर गांव मन्नूगढ़ में सोमवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और पथराव के बाद सात लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर में मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने 13 नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
झिंझाना थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया की सोमवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गुज्जरपुर में स्थित मस्जिद में कुछ लोग इकट्ठा होकर नमाज पढ़ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की थी। जांच में सूचना सही पाई गई।
विज्ञापन
इस मामले में गांव के उमरदीन, महबूब,आजम, गुलशेर , आसिफ, बिल्लू असार, हाजी इस्लाम, सलीम, रुस्तम,जबरदीन, मोहसिन, जीशान औरदो अज्ञात के खिलाफ लॉक डाउन का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।
मारपीट-पथराव में सात लोगों का शांति भंग में चालान
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मन्नूगढ़ में सोमवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया था। इस घटना में 7 लोग दीपक, मोहन, रेशमा, रवि, मांगेराम, ओमपाल और राजा घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया इस मामले में एक पक्ष से मोहन, ओमपाल और राजा दूसरे पक्ष से इरफान, साकिब, इकबाल, और इदरीश को पकड़कर सभी का शांति भंग में चालान किया गया है।