{"_id":"5d2b328c8ebc3e6cf035d180","slug":"case-against-two-accused-after-teasing-with-a-girl-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती के साथ छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती के साथ छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 14 Jul 2019 07:18 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 14 Jul 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में जा रही युवती से दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए ई-रिक्शा में खींचकर अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। बाद में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया। मामला यूपी के शामली जनपद का है।
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी भांजी अपनी मां के साथ घर आ रही थी। जब वे गली में पहुंची तो सामने से आ रही ई-रिक्शा में सवार दो युवकों ने भांजी के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवकों ने उसको ई-रिक्शा में खींचकर अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सोनू निवासी मोहल्ला मनिहारन शामली बताया, जबकि फरार साथी का नाम अनवर निवासी मालेंडी बताया। पुलिस ने दबिश देकर फरार आरोपी श्मशाद को भी पकड़ लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/