{"_id":"5cf422c5bdec22073c2c92ae","slug":"case-against-two-accused-after-misbehaved-with-girl-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहले किशोरी को घर से उठाया फिर सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहले किशोरी को घर से उठाया फिर सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 03 Jun 2019 12:58 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के एक गांव में कुछ दबंग युवक किशोरी को घर से उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने आरोपियों के चंगुल से उसे बदहवास हालत में बामुश्किल छुड़ाया। सूचना पर रात में ही पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता को कोतवाली ले आई। तहरीर पर पुलिस ने दूसरे संप्रदाय के दो युवकों को नामजद करते मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाने में पीड़ित पिता के अनुसार रात में परिवार के लोग घर के आंगन में सोए थे। आधी रात में गांव के ही दूसरे संप्रदाय के दो युवक उनके घर में घुस आए और वहां सो रही उसकी नाबालिग पुत्री को उठाकर ले गए। आरोपी उसे घर के पास ही एक भूसे के मकान में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि इससे पूर्व आरोपियों ने फाल्ट कर गांव की विद्युत आपूर्ति भी ठप कर दी थी। लड़की के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने एक आरोपी को दबोच लिया। लेकिन आरोप है कि इसी बीच आरोपी पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर वहां पहुंच गए और युवक को छुड़ा कर ले गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही यूपी 100 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित लड़की को कोतवाली ले आई। इस बारे में इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/