फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case against step brothers and sister-in-law in murder of couple and 3 daughters

Meerut News: दंपती और 3 बेटियों की हत्या में सौतेले भाइयों, भाभी पर मुकदमा

Sat, 11 Jan 2025 03:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:24 PM IST
विज्ञापन
Case against step brothers and sister-in-law in murder of couple and 3 daughters
मोईन का फाइल फोटो

विज्ञापन
लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में परिवार के 5 लोगों की हत्या का मामला
पुलिस ने एक सौतेला भाई और भाभी को गिरफ्तार किया, दूसरा फरार

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की नृशंस हत्या परिवार के लोगों ने ही की है। मोईन के दो सौतेले भाई नईम, तसलीम और भाभी नजराना के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तसलीम व नजराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी बताए जाने वाला नईम फरार है। एसएसपी का कहना है कि प्राथमिक जांच में हत्या का कारण 4 लाख रुपये के लेनदेन और पारिवारिक विवाद सामने आया है।
राजमिस्त्री मोईन और उसके परिवार डेढ़ महीने पहले ही रुकड़ी से आकर सुहेल गार्डन में रहने लगा था। किराए के मकान के पास में मोईन अपने घर का निर्माण कर रहे थे। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मोईन, उनकी पत्नी आसमा, तीनों बेटियों की हत्या की खबर मिलने के बाद से सुहेल गार्डन में मातम छाया हुआ है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में शवों को सुपर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

आसमा के भाई आमिर अहमद ने लिसाड़ीगेट थाने में मोईन के सौतेले भाई नईम, तसलीम और भाभी नजराना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। नजराना का पति अमजद हरिद्वार जेल में बंद है। एसएसपी के मुताबिक मोईन और उसका सगा भाई अमजद रुड़की में ही रहते थे। जहां पर उनका मकान और प्लॉट था। अमजद के जेल जाने के बाद मोईन रुड़की का मकान और प्लॉट बेचकर सुहेल गार्डन में आया था, जहां उसने करीब डेढ़ साल पहले दो प्लॉट खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजराना भी सुहेल गार्डन के पास समर गार्डन में अपने परिवार के साथ आकर रहने लगी। मोईन के एक प्लॉट पर मकान बना रहा था और दूसरे प्लॉट में अमजद का हिस्सा बताया गया। जेल में बंद भाई की जमानत कराने के नाम पर मोईन ने भाभी नजराना को 4-5 महीने पहले चार लाख रुपये दिए थे। प्लॉट में हिस्सा खत्म होने को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।
नईम शातिर है व उसके खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमे भी दर्ज हैं। नईम भी मोईन से नफरत करता था। आसमा के भाई ने आरोप कि पारिवारिक विवाद में सौतेले भाइयों और नजराना ने पूरे परिवार की हत्या की है। पुलिस ने तसलीम और नजराना को गिरफ्तार कर घंटों पूछताछ की, लेकिन अभी उन्होंने वारदात करना कबूल नहीं किया है। नईम की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली व उत्तराखंड में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।


वर्जन
मोईन के चार भाई सलीम, अमजद, कलीम, मोमिन और दो सौतेले भाई नईम, तसलीम हैं। हत्या का मुख्य आरोपी नईम बताया गया है। पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई हैं। दिल्ली और उत्तराखंड समेत अन्य जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी का फोन बंद है। - विपिन टाडा, एसएसपी

मोईन का फाइल फोटो

मोईन का फाइल फोटो

मोईन का फाइल फोटो

मोईन का फाइल फोटो

मोईन का फाइल फोटो

मोईन का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed