{"_id":"6421f6c01a29c051b707f1b6","slug":"case-against-16-for-opposing-union-minister-of-state-na-news-c-14-1-170827-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: केंद्रीय राज्यमंत्री का विरोध करने पर 16 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: केंद्रीय राज्यमंत्री का विरोध करने पर 16 के खिलाफ मुकदमा
Tue, 28 Mar 2023 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
सरधना में संजीव बालियान का विरोध करते लोग
- फोटो : Amar ujala
मेरठ से सटे सरधना में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के रविवार को गांव खेड़ा जाते समय राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किए जाने व काले झंडे दिखाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए सोमवार सुबह सरधना सर्किल की पुलिस फोर्स के साथ गांव में दबिश दी।
विज्ञापन
रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान खेड़ा गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का विरोध करते हुए नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए थे। ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पर क्षेत्र की उपेक्षा व सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया था। पुलिस ने हंगामा करने वालों को कई बार खदेड़ा, लेकिन विरोध जारी रहा। पुलिस के समझाने के बाद भी विरोध करने वाले हंगामा करते रहे। इसके चलते केंद्रीय मंत्री को रास्ते से लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में खेड़ा निवासी चीनू सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वायरल वीडियो आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए उनका आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी है। पुलिस हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। वहीं, सोमवार अलसुबह सरधना सर्किल की पुलिस फोर्स के साथ कई गांवों में दबिश दी। फिलहाल आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करने वाले आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही इनमें कई आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के होने पाए गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ, सरधना
मुकदमा दर्ज होने का विरोध
केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज होने पर राजपूत उत्थान सभा के पदाधिकारियों ने गांव खेड़ा में पंचायत की। संगठन के अध्यक्ष डॉ. अजय सोम ने कहा कि पक्षपात व दोहरी नीति का विरोध करने व काले झंडे दिखाने पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पुलिस सुबह और दोपहर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर जल्द मुकदमा वापस नहीं हुआ तो पूरी चौबीसी में पंचायत की जाएगी। ग्रामीण थाने में जाकर बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देंगे। साथ ही भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही आगामी पंचायत कर बड़ा निर्णय लिया जाएगा। पंचायत में मुजाहिदपुर के प्रधान अरविंद, रार्धना के प्रधान बबलू, खेड़ा के प्रधान कपिल, पूर्व प्रधान योगेंद्र, मनोज शर्मा, वीरपाल, धमेंद्र सोम व डा. प्रदीप सिंह मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता ज्ञान सिंह ने की।