फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Caravan Talkies reached Gautam Buddha Nagar with the message of army recruitment

सेना भर्ती का संदेश लेकर गौतमबुद्ध नगर पहुंचा कारवां टॉकीज

Fri, 11 Jul 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Caravan Talkies reached Gautam Buddha Nagar with the message of army recruitment
गौतमबुद्ध नगर में मेरठ सेना भर्ती कार्यालय के द्वारा आयोजित कार्यक्रम।
मेरठ। यूपी के सुदूर जिलों में युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक आउटरीच पहल के तहत, सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के तत्वावधान में भारतीय सेना का कारवां टॉकीज़ अभियान सरस्वती बाल विद्या मंदिर स्कूल रबूपुरा पहुँचा। यहां सेना में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीधी भर्ती का संदेश दिया।
विज्ञापन

देश में ''भारतीय सेना में भर्ती पहल'' के तहत शुरू किया गया यह ऑडियो-विजुअल अभियान 9 से 12 जुलाई तक गौतमबुद्धनगर जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में चलेगा। अभियान के तहत, पहले दिन कारवां गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर स्कूल में रुका। यहां बड़ी संख्या में युवा इस आउटरीच पहल को देखने के लिए एकत्रित हुए। 10 जुलाई को अभियान ज्ञानदीप इंटर कॉलेज रबूपुरा और अकालपुर गांव में पहुंचा। बड़ी संख्या में छात्रों और युवा उपस्थित लोगों ने सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। अभियान में शामिल विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया वाहन एक बड़ी एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली और भारतीय सशस्त्र बलों की शक्ति, अनुशासन और करियर के अवसरों को दर्शाने वाले आकर्षक पोस्टर और बैनर से सुसज्जित हैं।
विज्ञापन

---
गुरुकुल प्रभात आश्रम में हुआ देव यज्ञ
मेरठ। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुकुल प्रभात आश्रम में देवयज्ञ हुआ। यजमान अमरपाल सिंह एवं उनके परिवार का सदस्य रहे। स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने जीवन में धर्म की आचरण करने का संदेश दिया। सत्य को जीवन में धारण करते हुए हमें सदैव धर्मानुसार आचरण करना चाहिए। कार्यक्रम में गुरु भक्ति के भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजकुमार ने किया। कार्यक्रम में कुसुम शास्त्री, विक्रम शास्त्री, डॉ. सत्यपाल सिंह, जितेंद्र सतवई, राजेश सेठी आदि रहे। उधर, गढ़ रोड मंडप में आर्ट ऑफ़ लिविंग के द्वारा गुरु पूर्णिमा पर भजन संध्या हुई। कार्यक्रम में बॉलीवुड से जुड़े कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। पार्श्व गायिकाओं ने गुरु भक्ति की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोपहिया रोड पर किया गुरुओं को नमन
मेरठ। गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र दोपहिया रोड़ पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष पांडेय ने किया। कार्यक्रम में दीक्षा संस्कार कार्यक्रम हुआ। हवन में 300 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विषय में गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में धर्मपाल त्यागी, विनोद त्यागी, दुष्यंत रोहटा, ओमकार सहारण, जीके अग्रवाल, चंद्रशेखर चौहान, कौशल शर्मा, विनोद त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed