{"_id":"678d5329a56b3dbce80b2ff6","slug":"car-was-booked-and-looted-three-robbers-arrested-modinagar-news-c-139-1-mdr1001-104978-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बुक कर लूटी थी कार, तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बुक कर लूटी थी कार, तीन लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादनगर। चार बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर कनौजा चितौड़ा मार्ग पर नकदी व कार लूट ली। विरोध करने पर चालक की पिटाई कर गन्ने के खेत में फेंक दिया। आनंद विहार से मसूरी के लिए बदमाश कार बुक करके लाए थे। पुलिस ने 10 घंटे में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। बदमाशों ने कर्जा उतारने व मौज मस्ती करने के लिए लूट की वारदात की थी।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जनपद संभल थाना जुनावाई के चबूतरा गांव निवासी रमेश चंद्रा दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाते हैं। शनिवार रात वह आनंद विहार, दिल्ली बस स्टैंड के पास खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक आए और गाजियाबाद मसूरी के लिए कार बुक की। कार में बैठे तीनों युवकों ने रमेश चंद्रा से कहा कि कनौजा चितौड़ा मार्ग पर चलना वहां हमारा एक साथी खड़ा है, उसे लेना है। वहां पहुंचते ही युवक को कार रोकी तो पीछे बैठे बदमाशों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी सीट पर युवक आकर बैठ गया। इसके बाद बदमाशों ने पिटाई कर रमेश चंद्रा को गन्ने के खेत में फेंक लिया और कार व 11 सौ रुपये नकदी अन्य सामान लेकर भाग गए। वह किसी तरह रास्ता पूछते हुए थाने पहुंचे और वारदात की सूचना पुलिस को दी।
-- -- -- -- --
पुलिस ने कांबिग कर 10 घंटे वारदात किया खुलासा
एसीपी सिद्धार्थ गौतमत ने बताया कि पुलिस की पांच टीमों ने बदमाशों की तलाश में कांबिग शुरू की। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लूट करने वाले बदमाश कार बेचने जा रहे है। पुलिस को कनौजा दुहाई मार्ग पर एक कार आती दिखाई दी। वह पुलिस को देखने भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार को रोका और तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम विवेक निवासी नंगला राठी दौराला मेरठ, साजिद खान निवासी मोहल्ला शाहबेरी थाना क्राॅसिंग रिपब्लिक व अमित निवासी विजयनगर बताया। भागे हुए बदमाश का नाम विनय निवासी चिपियाना गौतमबुद्धनगर है।