फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car used in Shivam murder case recovered from Mansoorpur dhaba

Meerut News: शिवम हत्याकांड में प्रयुक्त कार मंसूरपुर के ढाबे से बरामद

Tue, 07 Jan 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Car used in Shivam murder case recovered from Mansoorpur dhaba
सरधना (मेरठ)। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान के रिश्तेदार शिवम की हत्या में प्रयुक्त अल्टो कार को पुलिस ने थाना मंसूरपुर के पास एक ढाबे से बरामद किया है। यह कार आरोपी आशीष के नाम पर पंजीकृत है। शिवम की हत्या 25 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस आरोपी करन, आशीष व लोकेंद्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

26 दिसंबर, 2024 को गांव अक्खेपुर में भाजपा नेता सुनील प्रधान के रिश्तेदार शिवम उर्फ भूरा पुत्र नानकचंद उर्फ कंछी निवासी गांव बड़ौदा थाना पिलखुवा हापुड़ को अगवा कर आरोपियों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शिवम का शव सलावा बिजलीघर के कच्चे रास्ते पर करीब एक किलोमीटर दूर गंगनहर के किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन

शिवम के फूफा योगेश ने गांव के ही पूर्व प्रधान तेजपाल सहित कुछ अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो दिन पूर्व मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन आरोपी अभी फरार हैं। जांच में सामने आया था कि गांव बड़ाैदा में पूर्व प्रधान से चल रही रंजिश में शिवम की हत्या की गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात थाना सरधना पुलिस ने एचआर 40 की आधी नंबर प्लेट लगी अल्टो 800 कार मंसूरपुर थाने के नजदीक एक ढाबे के बाहर से लावारिस हालत में बरामद की है। आरोपियों ने ग्रामीणों और पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट को आधा तोड़कर लगाने के बाद हत्या की वारदात की।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed