फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car rider robbery from coaching operator, two arrested

कार सवार कोचिंग संचालक से लूटपाट, दो हिरासत में लिए

Sat, 14 Nov 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Car rider robbery from coaching operator, two arrested
कार सवार कोचिंग संचालक से लूटपाट, दो हिरासत में लिए
विज्ञापन

सरधना। सरधना-कुशावली मार्ग पर बृहस्पतिवार रात कार सवार कोचिंग संचालक से हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाश मारपीट कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने झिटकरी के दो युवकों को हिरासत में लिया है।
अक्खेपुर निवासी अजीत राणा पुत्र फतेह सिंह का कंकरखेड़ा के निकट कोचिंग सेंटर है। वह रोजाना कार से कोचिंग सेंटर आना-जाना करते हैं। बृहस्पतिवार रात 9 बजे वह सरधना-कुशावली मार्ग से लौट रहे थे। झिटकरी गांव के नजदीक पहुंचा तो कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने उससे 30 हजार की नकदी व सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। अजीत ने आरोपियों की कार का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। पता चला कि गाड़ी झिटकरी गांव निवासी व्यक्ति की है। पुलिस ने झिटकरी गांव से दो लोगों को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

लूट नहीं साइड लगने का मामला
मामला लूटपाट का नहीं, बल्कि गाड़ी की साइड लगने का सामने आ रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। -ब्रिजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed