फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car rammed into canter, one killed and other injured

Meerut News: कैंटर में घुसी कार, एक की मौत दूसरा घायल

Thu, 29 Jun 2023 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into canter, one killed and other injured
सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू पुल चौराहे के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार कैंटर में घुस गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती करवाया, जिसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सुल्तान उर्फ राज पुत्र जमील खान निवासी मोहाली पंजाब अपने साथी शहजान खान पुत्र बसीर खान के साथ बुधवार को कार से मुरादाबाद के संभल से घर के लिए चले थे। उधर, चालक गाजियाबाद से कैंटर में इलेक्ट्रानिक उपकरण भरकर हरिद्वार के लिए चला था। कार सवार बुधवार सुबह करीब चार बजे सरधना थाना क्षेत्र के नानू पुल चौराहे के पास पहुंचे। तभी कांवड़ पटरी मार्ग से होकर कैंटर जा रहा था। बताया गया कि दोनों वाहनों के गति तेज थी और कैंटर चालक के चौराहा पार करते समय अचानक ब्रेक लगाने के कारण तेज रफ्तार कार कैंटर के पीछे से घुस गई। हादसे में सुल्तान उर्फ राज की मौके पर मौत हो गई जबकि शहजान खान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी लेकर पहुंची मगर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं, चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को चौकी पर भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि कैंटर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed