फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   car ke aage bike lagaai , aur fir dhaaye dhaaye

 कार के आगे बाइक लगाई और फिर धांय धांय

Thu, 25 Jan 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
car ke aage bike lagaai , aur fir dhaaye dhaaye
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुधवार को भी सोरखा गांव में रोजाना की तरह चहल पहल थी। सब कुछ ठीकठाक था। कोई किसान खेत से लौट रहे थे तो कोई बुग्गी लेकर चारा लेने जा रहा था। गांव के रास्ते पर भोलू स्विफ्ट से आ रहा था, तभी तीन हत्यारों ने कार के आगे बाइक लगा दी। बाइक में टक्कर लगते ही कार असंतुलित होकर बडे़ पत्थर से टकरा गई। हत्याराें ने कार में बैठे भोलू पर तब तक गोलियां चलायीं, जब तक भोलू ने कार की सीट पर दम नहीं तोड़ दिया। उसे संभलने का कोई मौका तक नहीं दिया। यह वारदात गांव के दर्जनों लोगों ने देखी, लेकिन हत्यारों के सामने कोई कुछ बोलने का साहस नहीं जुटा पाया था। 
विज्ञापन

भोलू की हत्या करने के बाद हत्यारे निचित्रा को मारने के लिए पैदल ही उसके घर पहुंचे। उस समय निचित्रा अपनी ननद बीरवती के साथ घर के बाहर धूप में चारपाई पर बैठी थी। हत्यारे हाथों में पिस्तौल लेकर उसके पास पहुंचे और तीन तरफ से घेरकर निचित्रा पर गालियां बरसा दी। बीरमती किसी तरह जान बचाकर निकली। पहली गोली लगते ही निचित्रा ने उठकर भागने की कोशिश की, लेकिन हत्यारों ने कोई मौका नहीं दिया। पेट और सिर में आठ गोलियां मारी गयीं। हत्यारे निचित्रा को किसी भी हालत में जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे, इसलिए अपने साथ अलग से भी हथियार लाये थे। एक हत्यारे की पिस्तौल नहीं चली तो उसने पिस्तौल को वहीं फेंक दिया और दूसरी पिस्तौल निकालकर गोलियां चलायीं। बाद में पिस्तौल उठाकर ले गये। ये पूरी वारदात निचित्रा के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई।
विज्ञापन


कुछ नहीं बचा, सब खत्म हुआ 
जब निचित्रा पर गोलियां चलीं तो भोलू की पत्नी कंचन गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकली। हत्यारे हथियार लहराते हुए भाग रहे थे। सास निचित्रा को देखा तो वह दम तोड़ चुकी थी। चश्मदीद कंचन का रो रोकर बुरा हाल है। वह अपने मासूम दोनों बच्चों को सीने से लगाकर बैठी रही। उसने कहा कि पहले ससुर, अब पति और सास को जल्लादों ने मार डाला। उसको व उसके बच्चों को भी जल्लाद मार सकते हैं। हत्या के बाद वह धमकी देकर गए हैं। कुछ नहीं बचा, सब कुछ खत्म हो गया। कंचन ने बताया कि पुलिस को उसका पति भोलू ने सुरक्षा मांगी थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होनी थी मां-बेटे की गवाही 
नरेंद्र सांगवान की हत्या में भोलू और उसकी मां निचित्रा की बृहस्पतिवार को गवाही होनी थी। गवाही से रोकने के लिए मां-बेटे को मांगे और उसका भांजा गोलू बार बार धमकी देते थे। इसको लेकर भोलू ने पिता की हत्या के बाद घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए थे। कई बार पुलिस अफसरों से सुरक्षा मांगी थी। लेकिन किसी ने उसकी गुहार नहीं सुनी। पीड़ित परिवार ने बताया कि हत्यारोपी खानदान से ही हैं। प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। भोलू खुद को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता भी बताता था। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वर्दी वाला युवक
मेरठ। हत्यारों ने मां व बेटे को मौत के घाट उतारने के लिए फूलप्रूफ प्लान बनाया था। पुलिस की वर्दी में एक युवक को भोलू के घर पर भेजकर रैकी कराई। भोलू घर से कब निकलेगा, इसकी भी जानकारी हत्यारों को थी। सीसीटीवी कैमरे में हत्यारों के अलावा वर्दी वाला युवक भी कैद हुआ है। हत्या से 15 मिनट पहले उक्त युवक भोलू के घर पर आया था। भोलू की पत्नी कंचन ने बताया कि उक्त युवक खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था। मौके ए मुआयने की जांच एसएसपी, एसपी सिटी और क्राइम ब्रांच ने की है। उनका भी कहना है कि हत्यारों ने प्लानिंग के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। उक्त वर्दी वाला युवक कौन था, इसकी भी पुलिस जांच करने में जुटी है।


गांव में सन्नाटा पसरा 
पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई कुछ नहीं बोला। मां-बेटे की हत्या कर हत्यारे आसानी से फरार हो गए। गांव में सन्नाटा था, सब जानकर भी अनजान बने रहे। इक्का दुक्का लोग ही भोलू के घर गये और उसके परिवार का ढांढस बंधाया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारे तीन दिन से भोलू को मारने की जुगत में लगे थे। इसके बारे में भोलू को जानकारी थी। भोलू खुद भी चौकस था। वह घर से सिर्फ कार से निकलता था। उसको अंदाजा नहीं था कि कार में भी उस पर हमला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed