फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car fell in Rajbaha: Bodies of both friends recovered, one was in Airforce, another was teacher

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर रजबहे में गिरी कार, अंदर मिले दो युवकों के शव, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

Sat, 24 Feb 2024 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Feb 2024 12:32 PM IST
सार

मेरठ में जानीखुर्द क्षेत्र में शादी समारोह से लौटते वक्त शुक्रवार देर रात एक कार रजबहे में पलट गई। कार में दो युवक सवार थे। दोनों शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे। आज सुबह दोनों युवकों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए।

विज्ञापन
Car fell in Rajbaha: Bodies of both friends recovered, one was in Airforce, another was teacher
रजबहे से निकाली गई कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में जानीखुर्द क्षेत्र के गांव नेक निवासी दो युवक हादसे का शिकार हो गए। शुक्रवार रात एक विवाह समारोह से वापस घर आते समय कार सहित दोनों युवक सतवाई रजबहे में गिर पडे़। दोनों के शव शनिवार को रजबहे से बरामद कार के अंदर मिले। दोनों युवकों की मौत की सूचना पर परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया गया कि मृतक अंकुर एयरफोर्स में और रोहित प्राइवेट स्कूल में टीचर था। 
विज्ञापन


गांव नेक निवासी अंकुर पुत्र करनपाल(30) और रोहित पुत्र यशपाल सिंह (34) शुक्रवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए भोलाझाल के पास गए थे। रात को कार से वापस आते समय उनकी कार सतवाई रजबहे में गांव मुंसबगढ़ के गांव के पास गिर गई। घर न पहुंचने पर दोनों के परिवारों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उनकी कार ग्रामीणों को सतवाई राजवाहे में पड़ी मिली, जिसपर ग्रामीणों ने कार बहार निकाली। दोनों युवकों के शव कार के अंदर से मिले। कार अंदर से लॉक थी। घटना की जानकारी पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में दोनों के शवों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं अंकुर और रोहित की मौत की सूचना उनके परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। आसपास के पड़ोसी व ग्रामीण अपनी शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके घरों पर जमा हो गए। 

बताया गया कि अंकुर एयरफोर्स में था। उसके एक तीन वर्ष की बेटी है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता करनपाल सिंह खेती करते हैं। वहीं रोहित एक प्राईवेट स्कूल में टीचर था। रोहित के एक पांच साल का पुत्र और तीन साल की एक पुत्री है। उसके पिता यशपाल सिंह भी खेती करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed