फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car driven for 100 meters with wife clinging to the bonnet; man arrested along with female friend.

Meerut News: पत्नी को बोनट पर लटकाकर 100 मीटर दौड़ाई कार, महिला मित्र समेत गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Car driven for 100 meters with wife clinging to the bonnet; man arrested along with female friend.
महिला मित्र के साथ घूमने की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पीड़िता
विज्ञापन

पीड़िता बोली- आरोपी महिला ने कहा इसे मार दो या मुझे छोड़ दो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी सुनीता को उसके पति मयंक ने महिला मित्र माही वर्मा के उकसाने पर कार से टक्कर मारने की कोशिश की। आरोपी ने सुनीता को कार के बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक दौड़ाया। महिला मदद के लिए चिल्लाती रही। डिवाइडर से कार टकराकर और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। शनिवार को हुई इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को आरोपी मयंक और माही वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
सुनीता ने लोहियानगर थाने पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2012 में किठौर के हसनपुर कला गांव निवासी मयंक से हुआ था। मयंक और ससुराल वाले सुनीता से पैसे की मांग करते और प्रताड़ित करते थे। इसके चलते सुनीता अपने दो बच्चों के साथ लोहियानगर स्थित मकान में रह रही है। शनिवार को सुनीता को सूचना मिली कि मयंक शास्त्रीनगर निवासी महिला मित्र माही वर्मा के साथ टोयोटा कार में घूम रहा है। सुनीता हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी व इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंची। उसने आगे खड़े होकर कार रोक ली। सुनीता ने कार में बैठी माही वर्मा को उतारने का प्रयास किया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुनीता का आरोप है कि माही ने मयंक से कहा कि इसे जान से मार दो नहीं तो मुझे छोड़ दो। इस पर मयंक ने गाड़ी सीधे सुनीता पर चढ़ाने की कोशिश की। जान बचाने के लिए सुनीता कार के बोनट पर लटक गई और आरोपी ने कार दौड़ा दी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दो बार कार को डिवाइडर से टकराकर की जान से मारने की कोशिश
आरोपी सुनीत को कार के बोनट पर ही लटकाकर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से बिजली बंबा चौकी के पास से होते हुए जुबेदा मस्जिद वाले रास्ते की तरफ दौड़ा दिया। आरोप है कि रास्ते में सुनीता को गिराकर जान से मारने की नीयत से मयंक ने दो बार कार को डिवाइडर से भी टकराया। पीछे से बाइक सवारों और राहगीरों ने शोर मचाकर कार रुकवाने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता को वनस्थली स्कूल के पास झाड़ियों में गिरा दिया और गला दबाकर भी उसे जान से मारने की कोशिश की।

----------

इस मामले में पीड़िता महिला की तहरीर पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयोग की गई कार को भी कब्जे में लिया गया है।
संग्राम सिंह, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed