फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car catches fire due to roadway collision, woman dies

Meerut News: रोडवेज की टक्कर से कार में लगी आग, महिला की मौत

Thu, 18 Apr 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Car catches fire due to roadway collision, woman dies
धामपुर में स्योहरा मार्ग पर सड़क हादसे के बाद  आग लगने से जली कार। नागरिक
धामपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद मार्ग पर मंगलवार रात करीब 11.30 बजे कार और बरेली डिपो की रोडवेज बस में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार में आग लग गई। कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने कार सवारों को किसी तरह से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें कुसुम (60) की मौत हो गई। एक अन्य महिला को चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रैफर किया गया है। अन्य का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मां कुसुम लता काफी समय से कैंसर से पीडि़त थीं। वह अपनी बहन संगीता पत्नी दिनेश कुमार जमालपुर थाना नूरपुर, बहनाेई दिनेश कुमार व मोहल्ले के सचिन पुत्र कल्याण के साथ मां कुुसुम को बरेली में एक डाक्टर यहां दिखाकर घर आ रहे थे। मंगलवार रात जब वे धामपुर के पास स्योहारा मार्ग पर एक मंडप के पास पहुंचे तो करीब 11.30 बजे सामने से तेज गति से आ रही बरेली डिपो की रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार इी। टक्कर होने के बाद कार में लग गई। बताया गया कि कार को दिनेश कुमार चला रहे थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार कार में लगी आग की लपटों को देख बस में सवार यात्रियों ने पहले कार में सवार सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। बाद में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद की। बताया गया कि कुसुम और संगीता को गंभीर चोटें आईं थीं। पुलिस ने सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान कुसुम की मौत हो गई। संगीता को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी का उपचार चल रहा है। पीडि़त परिवार की ओर से पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।

धामपुर में स्योहरा मार्ग पर सड़क हादसे के बाद  आग लगने से जली कार। नागरिक

धामपुर में स्योहरा मार्ग पर सड़क हादसे के बाद  आग लगने से जली कार। नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed