फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car Accident: sorrow in the families, innocent children cries for their father

बुझे दो घरों के चिराग: परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 25 Feb 2024 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Feb 2024 02:22 PM IST
सार

मेरठ के जानीखुर्द थानाक्षेत्र में सतवाई नेक रजबहे में कार गिरने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
Car Accident: sorrow in the families, innocent children cries for their father
अंकुर व रोहित का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र में सतवाई-नेक रजबहा मार्ग पर गांव मुंसबगढ़ के पास शुकवार देर रात हुए हादसे से दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। तीन मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का हाल देख ग्रामीणों की आंख नम हो गईं। दोनों परिवारों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण उनके घरों पर एकत्र हो गए।

विज्ञापन

दोनों परिवारों के दिन हंसी-खुशी बीत रहे थे। एक हादसे से दोनों ही परिवारों की खुशियों को ग्रहण लग गया। अंकुर और रोहित दोनों के बीच घनिष्ठ मित्रता थी। अंकुर जब भी छुट्टी पर गांव आता तो रोहित के साथ काफी समय व्यतीत करता था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि दोनों दोस्त इस तरह एक साथ दुनिया छोड़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता करनपाल खेती करते हैं। वह आठ वर्ष पूर्व नेवी में जीडी के पद पर तैनात हुआ था। इस समय वह कोच्चि में सीओटी के पद पर तैनात था। 10 फरवरी को अंकुर छुट्टी लेकर घर आया था। 13 मार्च को उसकी वापसी होनी थी।

विज्ञापन

बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही करनपाल समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंकुर की इकलौती तीन साल की पुत्री को गोद में लेकर बार-बार कह रहे थे कि भगवान तूने यह क्या कर दिया। इस मासूम बच्ची के सिर से बाप का साया छीन लिया।

उधर, रोहित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। दो भाइयों में रोहित बड़ा था। रोहित का एक पांच साल का पुत्र और तीन साल की एक पुत्री है। उसके पिता यशपाल सिंह भी खेती करते है। रोहित के घर भी मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों को ग्रामीण ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed