{"_id":"64f626a4d9350d07a6061037","slug":"capacity-enhancement-work-continues-in-uttam-sugar-mill-barkatpur-na-news-c-41-1-smrt1043-3260-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में क्षमता वृद्धि के कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में क्षमता वृद्धि के कार्य जारी
विज्ञापन
नांगलसोती में बरकातपुर चीनी मिल में क्षमता वृद्वि का कार्य शुरू।
बिजनौर, नांगलसोती/नजीबाबाद। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर आगामी पेराई सत्र में क्षमता वृद्धि के साथ गन्ने की पेराई करेगी। चीनी मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने अक्तूबर माह में शुरू होने वाले पेराई सत्र में 85 हजार क्विंटल प्रतिदिन गन्ना पेराई के लिए तकनीकि कार्य जारी होने की जानकारी दी।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर अक्तूबर में क्षमता वृद्धि के साथ नया गन्ना पेराई सत्र शुरू करेगी। चीनी मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह, गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर ने बताया कि आगामी पेराई सत्र में चीनी मिल 70 हजार क्विंटल प्रतिदिन गन्ना पेराई के स्थान पर 85 हजार क्विंटल गन्ना पेराई करेगी। पेराई क्षमता वृद्धि के लिए चीनी मिल में जरूरी तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने समय से चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने की संभावना व्यक्त की।
चीनी मिल के गन्ना महा प्रबंधक विकास पुंडीर ने बताया कि सर्वे में 15 से 20 प्रतिशत गन्ने की फसल प्रभावित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने गन्नेे की 0238 प्रजाति में रेड रोट बीमारी होने की किसानों को जानकारी दी। गन्ना महाप्रबंधक ने किसानों को उन्नत प्रजाति के गन्ने की नर्सरी और बुवाई करने की सलाह दी।