फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cantt me chalaa abhiyaan

कैंट में चला अभियान, ड्रोन उड़ते ही समेटा सामान   

Fri, 15 Jun 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
cantt me chalaa abhiyaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सौ दिन के विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सदर बाजार में कैंट बोर्ड का ड्रोन उड़ा तो सड़क पर दुकान लगाने वाले लोग सामान उठाकर भाग निकले। दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों को भी हटा लिया गया। कुछ ही देर में सब व्यवस्थित नजर आने लगा। लेकिन शाम को टीम के जाने के बाद दुकानदारों ने फिर से सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया। 
विज्ञापन

कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चव्हाण के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में सदर बाजार में अभियान चला। इस दौरान एक शोरूम के बाहर खड़ी कार कब्जे में ले ली गई। कई ठेले और टेंपो जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कोई चार पहिया वाहन या ई-रिक्शा बाजार में नहीं चलेगा। शिवचौक, चितरंजन पार्क, सदर चौक, ढोलकी चौपला और काली माता मंदिर के पास बैरियर भी लगा दिए गए। सीईई ने कहा कि पहला दिन होने के कारण ई-रिक्शा व कार चालकों पर सख्ती नहीं की गई। आगे से नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, जयपाल तोमर आदि मौजूद रहे। बैंक मैनेजर से कहा गार्ड रखे नजर 
विज्ञापन

सदर में बैंक के बाहर बीच सड़क पर वाहन देखकर कैंट बोर्ड के अफसरों ने मैनेजर से कहा कि एक गार्ड बाहर रखिए। जो लोगों को समझा दे कि वाहन साइड में खड़े करें। अगर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय परिवारों और 10 ई-रिक्शाओं को छूट 
कार की छूट सिर्फ उन्हीं लोगों को होगी जो सदर में रहते हैं। इसके अलावा बाजार में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए 10 ई-रिक्शा को कैंट बोर्ड की तरफ से अस्थायी लाइसेंस दिया जाएगा। 
पार्किंग भी जल्द 
जल्द ही चार जगहों पर पार्किंग शुरू करा दी जाएगी। बंगला नंबर 180 में प्रस्ताव खारिज हो चुका है। लेकिन दूसरी जगहों पर काम शुरू कराया जा रहा है। आबूलेन पर महिला शौचालय का काम भी चल रहा है। 

हम कैंट बोर्ड के साथ
सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के कैंट बोर्ड के निर्णय से सभी बड़े व्यापारी सहमत नजर आए। व्यापार मंडल चौक सदर बाजार के प्रधान राकेश जैन, सदर सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष केशव वालिया और सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ के अनुसार कुछ दुकानदारों की वजह से पूरे बाजार की व्यवस्था खराब होती है। लेकिन अतिक्रमण के चलते यहां लोगों का आना मुश्किल है। कैंट बोर्ड की टीम रोजाना वाहनों और सामान सड़क पर रखने को लेकर सख्ती करे।  

टॉयलेट बनवाएं, ठीक हों वाटर एटीएम
व्यापारियों ने कहा कि बाजार में कम से कम महिलाओं के लिए तो टॉयलेट की सुविधा होनी चाहिए। रविंद्रपुरी का सार्वजनिक शौचालय बाजार के करीब है, लेकिन उसकी हालत बहुत खराब है। शिव चौक का वाटर एटीएम खराब पड़ा है। बाजार में कई जगह सफाई नहीं हो रही है। सीईई और सफाई अधीक्षक ने व्यापारियों को समस्याएं जल्द निपटाने का आश्वासन दिया।

कैमरों का बिछेगा जाल
व्यापारी नेता सुनील दुआ ने बताया कि व्यापारियों के सहयोग से शिव चौक पर सात कैमरे लग गए हैं। उन्होंने व्यापारियों से मिल-जुलकर पूरे बाजार में दुकानों के बाहर कैमरे लगवाने की अपील की। 


नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती 
सौ दिन के अभियान में अभी हम लोगों को समझा रहे हैं। सदर बाजार में भी व्यापारियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। ग्राहकों को भी बताया जा रहा है। मेरठ कैंट को नंबर वन कैंट बनाना है। जो दुकानदार शाम होते ही सामान को फुटपाथ पर रख रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। -प्रसाद चव्हाण, सीईओ कैंट बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed