फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cantt me army captain ke bangle me naukraani ka katl

कैंट में आर्मी कैप्टन के बंगले में नौकरानी का कत्ल   

Thu, 31 May 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
cantt me army captain ke bangle me naukraani ka katl
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैंट स्थित डोगरा मंदिर के पास बुधवार को आर्मी कैप्टन के बंगले में नौकरानी का कत्ल हो गया। लहूलुहान हालत में महिला का शव देखकर परिजनों की चीख निकल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लालकुर्ती क्षेत्र के लेखानगर निवासी मुकेश कुमार की बेटी अनु उर्फ अनुराधा (30) डोगरा मंदिर के पास जेएनसी एंकलेव 320/3 में कैप्टन अमित चौधरी के बंगले में घरेलू काम करती थी। अनु की शादी पांच साल पहले गाजियाबाद निवासी संदीप उर्फ  मक्का से हुई थी। संदीप व अनु से चार साल की बेटी इनजुल है। अनु अपनी बेटी के साथ कैप्टन के बंगले में सर्वेंट रूम में रहती थी। संदीप भी अपना कामकाज करने के बाद आता था। पुलिस के मुताबिक संदीप बुधवार दोपहर पत्नी के पास पहुंचा। दंपति में विवाद हुआ। जिस पर संदीप ने अनु की धारदार हथियार से हत्या कर दी। संदीप बेटी को लेकर वहां से फरार हो गया। जानकारी लगते ही कैप्टन के अलावा एएसपी कैंट सतपाल सिंह और इंस्पेक्टर लालकुर्ती विरेद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


फोन रिसीव न होने पर हुआ शक 
शाम करीब सात बजे अनु की मां सुनीता ने अपनी बेटी को फोन मिलाया। कॉल रिसीव नहीं हुई तो वह जेएनसी एंकलेव पहुंची। सर्वेंट रूम बंद था। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो लहूलुहान हालत में अनु फर्श पर पड़ी थी। जिससे देखते ही परिजनों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारदार हथियार से बोला हमला 
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से हमला बोला। उसके गले पर चाकू के निशान मिले हैं। महिला के सिर पर भी निशान हैं। मिनी सिलेंडर खून से सना पड़ा मिला है। अंदेशा कि कि महिला के सिर पर सिलेंडर से भी वार किया गया।

दूसरे कमरे में नौ साल का बेटा था 
एएसपी कैंट ने बताया कि महिला की संदीप से दूसरी शादी थी। महिला के पहले पति से नौ साल का बेटा है। जोकि महिला के साथ रहता था। वारदात के दौरान उसका बेटा दूसरे कमरे में था। पुलिस ने उसे वारदात के बारे में पूछा तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। 

दिन में मार दी महिला 
पुलिस का मानना है कि महिला को दिन में आरोपी ने मार दिया। क्योंकि पुलिस वारदात की सूचना पर शाम करीब 7:30 बजे पहुंची। अंदेशा है कि महिला करीब छह से सात घंटे पहले मार दी गई। खून भी सूख चुका था। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में होगी। पुलिस आरोपी की तलाश में गाजियाबाद गई है। संदीप का सही पता किसी को मालूम नहीं है। 


अक्सर होता था विवाद 
अनु के भाई ने लालकुर्ती थाने में संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि संदीप उसकी बहन से पैसे की डिमांड करता रहा। इसको लेकर कई बार दंपति में मारपीट हुई। अनु के मायके वालों को पहले से शक था कि संदीप उसके साथ अनहोनी कर सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed