{"_id":"6962c00d71fe6335bf08f32f","slug":"cantt-board-stops-construction-work-outside-cda-bungalow-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1078211-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैंट बोर्ड ने रुकवाया सीडीए के बंगले के बाहर निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैंट बोर्ड ने रुकवाया सीडीए के बंगले के बाहर निर्माण कार्य
विज्ञापन
मेरठ। छावनी परिषद के ध्वस्तीकरण दस्ते ने शनिवार को माल रोड पर सीडीए के बंगला संख्या 50 के बाहर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस द्वारा लगाई जा रही फेंसिंग के कार्य को रुकवा दिया। एमईएस के ठेकेदार की निर्माण सामग्री भी जब्त करके कैंट बोर्ड का ध्वस्तीकरण दस्ता ले गया। कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने इस संबंध में फोन पर बताया कि वह बाहर हैं। पूरे मामले की जानकारी की जाएगी।
कैंट बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, माल रोड पर भूमि सी क्लास भूमि है। इस पर कोई निर्माण या तो स्वयं कैंट बोर्ड द्वारा करवाया जा सकता है या कोई अन्य संस्था कैंट बोर्ड की अनुमति लेकर ही निर्माण कार्य कर सकती है। कैंट बोर्ड़ की भूमि पर सांसद और विधायक निधि के कार्य भी कैंट बोर्ड की अनुमति लेकर ही विभिन्न विभागों द्वारा करवाए जाते हैं।
निर्माण कार्य शुरू होते ही कैंट बोर्ड कर्मचारियों द्वारा निर्माण कर रहे ठेकेदार को निर्माण रोकने और विभागीय अनुमति प्राप्त होने पर ही निर्माण करने के लिए कहा गया था। हालांकि आधिकारिक अनुमति नहीं मिलने के बावजूद निर्माण जारी रहा। ऐसे में कैंट बोर्ड द्वारा कार्रवाई की गई। एमईएस कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि फेंसिंग के कार्य को अग्रिम आदेश तक रोका गया है।