फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cantt board meerut

पहला स्मार्ट कैंट बनेगा मेरठ

Thu, 28 Jan 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 28 Jan 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
cantt board meerut
छावनी उत्तर प्रदेश की पहली स्मार्ट छावनी बनेगी। कैंट सीईओ प्रस्ताव को मध्य कमान और रक्षा मंत्रालय भेजेंगे। वहां से हरी झंडी मिलते ही कई चरणों में विकास शुरू कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर छावनियों को स्मार्ट कैंट बनाया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर मेरठ कैंट ने प्रोजेक्ट तैयार किया है। पहले चरण में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को प्राथमिकता दी गई है, जिस पर 104.12 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पहले चरण में छावनी की वर्किंग वुमेन के लिए हॉस्टल, सीवरेज सिस्टम, वाटर सप्लाई, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज सिस्टम आदि डेवलप किया जाएगा। स्मार्ट कैंट का काम पांच चरण में पांच साल तक चलेगा, जिस पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


बेगमपुल पर स्टेशन बनना तय
बोर्ड बैठक में मेट्रो को छावनी में प्रवेश की अनुमति मील गई है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि एमडीए ने मेट्रो को लेकर प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसमें कैंट बोर्ड की ए, बी, सी लैंड पर मेट्रो स्टेशन और लाइन बनाने की मांग की गई है। ये लैंड सेना, कैंट बोर्ड और डीओ की है। ऐसे में तीनों को साथ लेकर ही प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब इस प्रस्ताव को मध्य कमान और रक्षा मंत्रालय को भेजेंगे। अगर वहां से भी अनुमति मिल जाती है, तो बेगमपुल पर मेट्रो स्टेशन बनना तय है।
विज्ञापन


टोल चलाएगा कैंट बोर्ड
सीईओ ने बताया कि कैंट बोर्ड ने जिस ठेकेदार को टोल का ठेका दिया था, उसने तीन माह का नोटिस देकर ठेका छोड़ दिया है। उपाध्यक्ष बीना वाधवा, पार्षद विपिन सोढ़ी ने आपत्ति लगाई कि ठेकेदार की मनमानी नहीं चलेगी। तब सीईओ ने कैंट बोर्ड से स्वयं टोल चलाने का प्रस्ताव रखा। जिसे मंजूर कर लिया गया। बृहस्पतिवार से कैंट बोर्ड ही सभी 6 प्वाइंट पर टोल वसूली करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ साल से परेशान लालकुर्ती के फड़ वाले
उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने कहा कि लालकुर्ती में करीब 70 फड़ वाले हैं। जिन्होंने 2007 में टिन शेड लगाने के लिए कैंट बोर्ड में प्रति व्यक्ति 18,950 रुपये जमा कराए थे। 9 साल बाद भी टिन शेड नहीं लगाई गई है। इस पर अन्य पार्षदों ने भी कार्रवाई की मांग उठाई। अब बोर्ड अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इसका निरीक्षण करेंगे।


रोबोट पार्किंग और वाटर एटीएम का प्रेजेंटेशन
बैठक में रोबोट पार्किंग और वाटर एटीएम का प्रेजेंटेशन दिया गया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि किस तरह रोबोट पार्किंग से छावनी के बाजारों में आने वाले ग्राहकों को फायदा होगा। वहीं वाटर एटीएम तो लाभदायक है ही। बोर्ड अध्यक्ष ने कंपनियों के प्रतिनिधियों को विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed