फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cantt Board-A won the match by defeating Cantt Board-B.

Meerut News: कैंट बोर्ड-ए ने कैंट बोर्ड बी को हराकर जीता मैच

Thu, 24 Sep 2026 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Cantt Board-A won the match by defeating Cantt Board-B.
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हुआ मैत्री मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जीरो-वेस्ट जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से गांधी बाग क्रिकेट मैदान में जीरो-वेस्ट मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ कैंट बोर्ड ए और मेरठ कैंट बोर्ड बी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें कैंट बोर्ड ए ने जीत प्राप्त की।
मैच के दौरान टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ कैंट बोर्ड ए की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सीईओ जाकिर हुसैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंद पर नाबाद 79 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 131.67 रहा। उनका साथ देते हुए श्रीकांत ने 33 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। अकरम ने भी 21 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ कैंट बोर्ड बी की शुरुआत कुछ हद तक आक्रामक रही। विकास ने महज 19 गेंदों में 41 रन की शानदार पारी खेली। सौरभ ने 26 गेंदों में 27 रन बनाए। हालांकि बीच के ओवरों में विकेट गिरने के कारण टीम लक्ष्य की ओर लगातार दबाव में आती गई। मेरठ कैंट बोर्ड बी की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सकी और इस तरह उसे 31 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ कैंट बोर्ड-ए की जीत में अकरम की गेंदबाजी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने चार ओवर में केवल 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उनका इकॉनोमी रेट 4.25 रहा जो मुकाबले में उनकी प्रभावी गेंदबाजी को दर्शाता है। इसके अलावा आलोक और शानू ने 2-2 विकेट लिए, जबकि बंटी ने 2 ओवर में 7 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed