फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Canter truck rams into tractor-trolley carrying pilgrims; two Kanwariyas killed, nine injured.

Meerut News: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर, दो कांवड़ियों की मौत, नौ घायल

Sat, 22 Aug 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Canter truck rams into tractor-trolley carrying pilgrims; two Kanwariyas killed, nine injured.
नोट- आगरा, भरतपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------
खरखौदा में मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुआ हादसा, एक दिल्ली रेफर

राजस्थान के भरतपुर जनपद के गांव अवार के रहने वाले हैं सभी लोग

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहा था 27 कांवड़ियों का जत्था
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा(मेरठ)। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर खरखौदा बाईपास स्थित बिजौली कट के सामने शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसे में डाक कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज गति से आ रहे आयशर कैंटर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार कांवड़िये उसके नीचे दब गए। हादसे में दो कांवड़ियों यशपाल (20) व राजेंद्र प्रसाद (52) की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य कांवड़िये घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया है।
राजस्थान प्रांत के भरतपुर जिले के थाना कुम्हेर क्षेत्र के गांव अवार निवासी 27 कांवड़ियों का जत्था बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। श्रद्धालु प्रथम डाक कांवड़ लेने गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सभी कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव के लिए रवाना हुए। जत्थे में शामिल कुछ युवक बाइकों से चल रहे थे, कुछ जल लेकर दौड़ रहे थे, जबकि 11 कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे जब जत्था मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर खरखौदा थाना क्षेत्र में खरखौदा के बिजौली कट के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आए कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कैंटर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जा पहुंचा। चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ट्रॉली में सवार गुड्डू पुत्र मानक, रविंद्र पुत्र प्रभु दयाल, महेश चंद्र पुत्र राम भरोसी, प्रद्युम्न पुत्र गंभीर, महावीर पुत्र हरिओम, भरा शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा, पुष्पेंद्र पुत्र प्रेम सिंह, अंकित पुत्र रामबाबू तथा जितेंद्र सिंह पुत्र अजब सिंह समेत अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। ट्रैक्टर पर बैठे यशपाल पुत्र हुकम सिंह तथा ट्रैक्टर चला रहे राजेंद्र प्रसाद पुत्र राधेश्याम शर्मा ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
सूचना पाकर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल क्षेत्र के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने यशपाल और राजेंद्र प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। रविंद्र को गंभीर अवस्था में दिल्ली रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
साथियों ने बताया कि मृतक यशपाल आईटीआई का छात्र था और अपने पिता का इकलौता पुत्र था। वहीं राजेंद्र प्रसाद पेशे से किसान थे और गांव में सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे। हादसे की खबर पाकर दोनों परिवारों के सदस्य अस्पताल पहुंच गए थे। साथियों ने बताया कि मृतक यशपाल व दो अन्य लोगों के फोन नहीं मिले हैं।

--------------
प्रथम डाक कांवड़ लेकर लौट रहा था जत्था
भरतपुर के गांव अवार से 27 श्रद्धालुओं का जत्था गुरु गगन के नेतृत्व में हरिद्वार गया था। सभी श्रद्धालु प्रथम डाक कांवड़ लेकर लौट रहे थे। सोमवार को गांव के चतुर्भुज शिव मंदिर में जलाभिषेक होना था, लेकिन उससे पहले ही दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया।

----

वर्जन
-सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। घायलों का उपचार जारी है। परिजन चंद्रप्रकाश की ओर से हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस कैंटर चालक को तलाश रही है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed