फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cannt bord entry fees tender canceal

सुबह प्रदर्शन और शाम को ठेका निरस्त

Thu, 16 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
cannt bord entry fees tender canceal
प्रवेश शुल्क के विरोध मे कैंटबोर्ड का कार्यालय के बाहर पुतला फूंकते मेरठ मण्डल व्यापार संघ के लो?
मेरठ।
विज्ञापन

मेरठ व्यापार मंडल ने प्रवेश शुल्क वसूली के विरोध में बुधवार सुबह छावनी परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों का पुतला फूंका। हालांकि शाम को छावनी परिषद ने छावनी क्षेत्र में तीन स्थानों का ठेका निरस्त कर दिया। इसके बाद व्यापारियों ने अन्य स्थानों पर भी प्रवेश शुल्क घटाए जाने की मांग की।
मेरठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू नागपाल और वरिष्ठ जिला सचिव शैंकी वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैंट बोर्ड कार्यालय के बाहर छावनी परिषद अधिकारियों का पुतला दहन किया। मेरठ महानगर उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रवेश शुल्क वसूली के कारण व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार छावनी परिषद के अधिकारियों ने ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। इस पर व्यापारियों ने अपना मांगपत्र कार्यालय के मुख्य द्वार पर चस्पा कर दिया। प्रदर्शन के दौरान जीशान अहमद, शिवम वर्मा, इमरान, मनोज शर्मा, सिराज खान, रवि वर्मा, संजय अग्रवाल, गोल्डी आदि रहे।
विज्ञापन

आठ स्थानों पर प्रवेश शुल्क घटाएं
संयुक्त व्यापार संघ ने शहर में तीन स्थानों से प्रवेश शुल्क हटाए जाने पर जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। संघ के महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन को छावनी क्षेत्र में अन्य आठ स्थानों पर वसूली पर अंकुश लगाना चाहिए। जिन स्थानों पर प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है, उसे घटाया जाए। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि आटो चालकों से दस रुपये और ट्रक चालकों से सौ रुपये प्रवेश शुल्क वसूला जाता है। यह अनुचित है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि अन्य स्थानों पर भी शुल्क घटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमदनी के अन्य विकल्प तलाशें
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि कैंट बोर्ड आमदनी के लिए अन्य विकल्प तलाशे। आम जनता से वसूली अनुचित है। नए स्थानों पर प्रवेश शुल्क वसूलने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। उधर, हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के महामंत्री अंकुर गोयल ने कहा कि तीन स्थानों पर प्रवेश शुल्क हटा दिया गया है। इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार को धन्यवाद। अन्य स्थानों पर भी व्यावसायिक वाहनों से प्रवेश शुल्क आधा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed