{"_id":"5fa2554bca9684629073a351","slug":"cannon-weapon-has-been-found-during-excavation-in-a-village-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: खुदाई के दौरान मिला तोप का गोला, गांव में मची खलबली, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: खुदाई के दौरान मिला तोप का गोला, गांव में मची खलबली, मौके पर पहुंची पुलिस
Wed, 04 Nov 2020 12:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
तोप का गोला मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र में हरी नगर गांव के जंगल में खुदाई के दौरान तोप का गोला मिला। इससे गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोले को अपने कब्जे में ले लिया। इसी साल जनवरी माह में यहां तोप भी मिली थी।
विज्ञापन
गांव गोधना निवासी मोनू कुमार के खेत हरि नगर में है। वह बुधवार को अपने खेत की मिट्टी उठवा रहा था। इसी दौरान मजदूरों को खेत में तोप का गोला दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रधान को दी।
विज्ञापन
इसके बाद प्रधान नेपाल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर तोप के गोले को अपने कब्जे में ले लिया है। इसे शेरपुर के खादर में सुरक्षित दबा दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: 15 साल के बेटे ने रची थी खौफनाक साजिश, अब खुला ऐसा राज, अफसर भी हैरान
उल्लेखनीय है कि हरी नगर के जंगल में ही इसी वर्ष 20 जनवरी को एक तोप भी मिली थी, जिसे भारतीय किसान यूनियन और पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने सूली वाला बाग में रख दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने जबरन कब्जे में लेकर जांच के लिए आगरा भेज दिया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/