फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Candidates took the physical test for admission to the Sports University.

Meerut News: खेल विवि में प्रवेश को लेकर अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक परीक्षा

Wed, 26 Aug 2026 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Candidates took the physical test for admission to the Sports University.
अंतिम दिन 20 युवा पहुंचे परीक्षा देने, पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए चल रही है परीक्षा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए 20 युवाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ओर से बीपीईएस, बीएससी (योग), एमएससी (योग) व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें सभी पाठ्यक्रमों में कुल 421 आवेदन आए। इसमें सबसे अधिक आवेदन बीपीईएस कोर्स के लिए 300 आवेदन आए, जबकि इस कोर्स में मात्र 50 सीट पर प्रवेश लिया जाना है। इसके अलावा सभी पाठ्यक्रम में पंजीकरण की संख्या कम ही रही। कई पाठ्यक्रम ऐसे रहे जिसमें एक या दो आवेदन ही आए। अब पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए शरीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। इसमें 94 युवाओं ने पंजीकरण किया। इसमें से 55 ने मंगलवार को परीक्षा दी और बाकी बचे युवाओं ने बुधवार को परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, गोला फेंक, थ्रो बोल आदि इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब विवि प्रशासन की ओर से शारीरिक परीक्षा पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि 30 अगस्त तक सभी पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। पर पीजी डिप्लोमा कोर्स में कुश्ती प्रशिक्षक के लिए 21, एथलेटिक के लिए 34, कबड्डी के लिए 15, योगा लिए 5, बैडमिंटन के लिए 19 ने पंजीकरण कराया था। खेल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षणों को सुचारू, व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया है। जल्द ही इसकी मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed