फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Canadian University invites Dr. Vikas Sharma of Radhna

रार्धना के डॉ. विकास शर्मा को कनाडा यूनिवर्सिटी का निमंत्रण

Sun, 20 Jul 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Canadian University invites Dr. Vikas Sharma of Radhna
सरधना। डॉ. विकास शर्मा।
सरधना। क्षेत्र के गांव अकलपुरा रार्धना निवासी डॉ. विकास कुमार शर्मा को कनाडा के मैकमास्टर विश्वविद्यालय में विजिटिंग असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह अवसर उन्हें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से भारत सरकार के इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस योजना के अंतर्गत प्राप्त फेलोशिप के माध्यम से मिला है। परिजन हिमांशु भारद्वाज ने बताया कि डॉ. शर्मा इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त सांख्यिकी विद् प्रोफेसर एन बालाकृष्णन की देखरेख में शोध कार्य करेंगे। साथ ही वह मैकमास्टर विश्वविद्यालय में सांख्यिकी विषय पर शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे। उनका यह कार्यकाल लगभग एक वर्ष का रहेगा। डॉ. विकास कुमार शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा मेरठ जनपद में ही हुई। उन्होंने एमएससी और एमफिल की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से प्राप्त की, जबकि पीएचडी की उपाधि उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हासिल की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed