{"_id":"69b2ca3e8f1e77a1f70d5a98","slug":"campaign-to-create-unique-id-for-farmers-started-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111621-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसानों के लिए यूनिक आईडी बनाने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसानों के लिए यूनिक आईडी बनाने का अभियान शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि एग्री स्टैक के तहत किसान अपनी भूमि का पंजीकरण जरूर करवाएं। इस कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी पंजीकरण प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूरा करें अन्यथा लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने एग्री स्टैक पंजीकरण को लेकर लेखपाल, ग्राम सचिवों और कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्री स्टैक से किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ तेज, पारदर्शी और सरल तरीके से पहुंच सकेगा। किसानों के लिए यूनिक किसान आईडी बनाने का अभियान शुरू किया गया है जिसे एग्री स्टैक नाम दिया गया है। यह अभियान किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है।
तहसीलदार ज्योति सिंह ने बताया कि एग्री स्टैक एक डिजिटल कृषि इको-सिस्टम है जिसके माध्यम से किसानों का समग्र और विश्वसनीय डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इस डाटाबेस में किसान की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, फसल विवरण, आय, ऋण और बीमा इतिहास जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पंजीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एग्री स्टैक पंजीकरण को प्राथमिकता देते हुए तेजी से कार्य करें।