{"_id":"5e1e27a18ebc3e4add5fdb4b","slug":"campaign-against-encroachment-on-odian-drain-meerut-news-mrt4638488114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडियन नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडियन नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडियन नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
मेरठ। ओडियन नाले से अतिक्रमण हटा और भूमिया पुल नाले की सफाई हुई तो जनता को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद जगी। मंगलवार शाम लिसाड़ी रोड पर भी जलभराव कम हो गया। हालांकि अभी पूरी तरह से जलभराव से मुक्ति नहीं मिली है। नाले की सफाई जारी है।
ओडियन नाला सहित सभी संपर्क नाले चोक होने के कारण भूमिया पुल क्षेत्र में पिछले 10 दिन से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। जहां भूमिया पुल से लिसाड़ी रोड पर जलभराव के कारण दो-तीन दिन से बाजार नहीं खुल पा रहा था। वहीं, बराबर में सैनियों वाली गली में लोग घरों में कैद थे। अमर उजाला ने जनता की समस्या को उठाकर निगम अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया। तीन दिन पहले नगर निगम की टीम नाले पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देने पहुंची थी, लेकिन जनता ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया।
मंगलवार को नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान, विज्ञापन अधिकारी नरसिंह राणा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जसवंत तोमर, हवलदार सुनील, मुनेंद्र, रूपेश, मनोज कुमार हापुड़ रोड स्थित कमेले के पुल पर पहुंची। ओडियन नाले के किनारे से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। साथ ही नाले की साफ सफ ाई शुरू कराई। अभियान के दौरान ओडियन नाले किनारे से दो दर्जन से ज्यादा खोखे हटाए गए। अभियान आशियाना पुल तक चलाया गया। नाले से सिल्ट निकलते ही भूमिया पुल क्षेत्र में हो रहे जलभराव से लोगों को राहत मिली। इससे आगे एक दर्जन से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित किए गए। सभी को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष इकरामुद्दीन भी मौजूद रहे।