फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Callgirl gang busted for trapping soldiers in honey trap

मेरठ: फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली कॉलगर्ल और उसके साथियों का भंडाफोड़, इन्हें बनाते थे निशाना

Wed, 23 Dec 2020 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Callgirl gang busted for trapping soldiers in honey trap
honey trap in Delhi

मेरठ में सेना के जवानों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली कॉलगर्ल और उसके गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने युवती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। तीन आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेना के एक जवान ने साइबर सेल और नौचंदी थाने में शिकायत की थी कि मेरठ की एक युवती और युवक ने गैंग बनाया हुआ है, जो हनीट्रैप से ब्लैकमेल करती है। वह सेना के कई जवानों को जाल में फंसा चुकी है।
विज्ञापन


सेना के एक जवान के परिवार से मुजफ्फरनगर में सोने के जेवरात ठग लिए थे। वहीं, साइबर सेल और नौचंदी पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने एक दर्जन से ज्यादा वारदात करनां कबूल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो
इस गैंग की सरगना पहले दोस्ती करती थी, फिर सेना के जवान का अश्लील वीडियो बनाती थीं। उसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू होती थी। दोनों आरोपियों के मोबाइल में कई फौजियों और अन्य लोगों की अश्लील वीडियो भी मिले हैं। यह गिरोह नौचंदी क्षेत्र निवासी एक युवक चलाता था, जबकि युवती लोगों को जाल में फंसाती थी।

होटल में फौजी का बनाया था वीडियो
इस गिरोह के निशाने पर राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के फौजी थे। हरियाणा के एक फौजी को मेरठ में युवती ने बुलाया था। युवती फौजी को होटल में ले गई, जहां पर उसकी अश्लील वीडियो बनाई। फौजी को बेहोश करके उसका सारा सामान समेटकर युवती होटल से फरार हो गई थी। फौजी ने इसकी शिकायत नौचंदी थाने में की थी। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उक्त युवती और उसका एक साथी कैद हो गए थे। तभी से इस गिरोह की तलाश में नौचंदी थाने की पुलिस लगी हुई थी।

युवती की 12 फर्जी आईडी मिली
आरोपी युवती की 12 फर्जी आईडी मिली है। अलग-अलग आईडी से युवती सेना के जवानों से बात करती थी। अब पुलिस ने युवती द्वारा हनी ट्रैप में फंसा कर पीड़ित फौजियों का पता लगाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवती एक साल से ज्यादा समय से यह काम कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed