फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Called to follow in the footsteps of Maharaj Jagdev Pawar

Meerut News: महाराज जगदेव पंवार के पदचिन्हों पर चलने का किया आह्वान

Sun, 25 Jan 2026 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Called to follow in the footsteps of Maharaj Jagdev Pawar
पंवार समाज ने मनाया महाराज जगदेव पंवार का जन्मोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। दांतल रोड स्थित एक मंडप में रविवार को महाराज जगदेव पंवार का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से पंवार समाज के लोग एकत्र हुए। वक्ताओं ने महाराज जगदेव पंवार के शौर्य, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने आह्वान किया कि सभी लोग महाराज जगदेव पंवार के पदचिन्हों पर चलते हुए संगठित रहें और सामाजिक एकता को मजबूत करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरपाल सिंह, मेजर जनरल बीएस पंवार, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक डीएस रावत, उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री आरएस पंवार, पूर्व निदेशक प्रो. सुधीर पंवार, डॉ. ऊधम सिंह पंवार तथा एमएलसी वंदना वर्मा रहीं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मनु पंवार ने सभी मुख्य अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में राजस्थान और हरियाणा से आए कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने युवाओं को अपनी परंपरा और इतिहास से जोड़ने का कार्य किया। जन्मोत्सव के दौरान समाजहित, शिक्षा, संगठन और संस्कृति संरक्षण जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर तेजपाल पंवार, तपेश्वर पंवार, मनोज कृष्ण पंवार, हरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, सत्य कुमार, सुनील, ब्रिजपाल सिंह, पुष्पेंद्र सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed