{"_id":"63a21cc0563a8a0ba62df85f","slug":"called-from-home-and-shot-the-paint-trader-laward-news-mrt618605014","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर से बुलाकर पेंट व्यापारी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर से बुलाकर पेंट व्यापारी को गोली मारी
विज्ञापन
घर से बुलाकर पेंट व्यापारी को गोली मारी
दौराला। भराला मार्ग पर रहवाहे की पटरी से गंगानगर जाने वाले रास्ते पर दो युवकों ने घर बुलाकर एक व्यापारी को गोली मार दी। घायल व्यापारी चलती कार से कूदकर भागा। आरोपी मौके पर कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनपुर डौरली निवासी अशोक की अम्हेड़ा में पेंट की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसका दोस्त सुमित एक अन्य दोस्त के साथ घर पहुंचा। दोनों उसे कार से दौराला की ओर ले जानेे लगे। सिवाया टोल पार करने के बाद दोस्तों ने कार को भराला से गंगानगर जाने वाले रजवाहे की पटरी पर मोड़ दिया। आरोप है कि भराला गांव के पास पहुंचते ही पीछे बैठे सुमित ने उसके सिर पर तमंचे की बट से वार किया और कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली चला दी। उसने गर्दन को घुमा दिया। इसकी वजह से गोली कान पर लगी।
उसने चलती कार से कूदकर जान बचाई और भराला गांव स्थित इंटर कॉलेज तक भागा। शोर सुनकर कॉलेज के शिक्षक बाहर आ गए। इस पर आरोपी कार छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। हालांकि आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने घायल अशोक को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
सामने आया लेनदेन का मामला
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अशोक ने कोई अहम जानकारी नहीं दी। अशोक का कहना है कि उसकी सुमित से मेरठ में एक सीए के यहां मुलाकात हुई थी। बाद में दोस्ती हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले को लेनदेन से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने सुमित के गांव जमालपुर में दबिश दी। लेकिन, आरोपी नहीं मिला। सिवाया टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।