फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call to make SP's Dadri rally a success

Meerut News: सपा की दादरी में होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान

Tue, 24 Mar 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Call to make SP's Dadri rally a success
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रैली के संंबंध में जानकारी देते हुए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के मैदान में होने वाली पार्टी की रैली में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर के आवास पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। रैली को समाजवादी समानता भाईचारा रैली नाम दिया गया है। यह रैली 2027 के चुनाव की शंखनाद रैली होगी। रैली में प्रदेश के 32 जिलों की 140 विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन से उत्तर प्रदेश में हर वर्ग दुखी है, परेशान है, सरकार रचनात्मक कोई कार्य नहीं कर रही है। विध्वंसात्मक कामों में लगी हुई है, चाहे बुलडोजर से मकान को गिराना हो, चाहे देश का जो सोशल फैमिली का उत्तर प्रदेश का भाईचारा उसे तोड़ना है। हिंदू-मुसलमान के नाम पर दलित और सामान्य जातियों के नाम पर पिछड़ों के नाम पर यहां तक कि साधुओं को बांट दिया। भाजपा विकास के बजाय विध्वंस की राजनीति कर रही है। पुलिस थानों में वसूली का माहौल है और जनता 2027 के चुनाव में इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टिकट वितरण प्रक्रिया पर पार्टी ने छह महीने पहले ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बूथ कमेटियों का गठन और प्रशिक्षण कार्य जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तीन अलग-अलग सर्वे कराए जा रहे हैं। स्थानीय नेताओं से भी राय ली जाएगी। इस बार टिकट के लिए आवेदन नहीं मांगे जाएंगे। इस बार टिकटों की घोषणा समय पर की जाएगी। भीतरघात करने वाले नेताओं की रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व के पास है। कुछ शिकायत वाले नेताओं के टिकट बदले जा सकते हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, नानू पंवार, हिमांशु सिद्धार्थ और राजन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed