फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call police personnel from Meerut, get rid of the jam

Meerut News: मेरठ से पुलिस कर्मी बुलाओ, जाम से निजात दिलाओ

Sat, 14 Feb 2026 05:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 14 Feb 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Call police personnel from Meerut, get rid of the jam
बाजार में जाम की समस्या से परेशान व्यापारियों ने थाने पहुंचकर लगाई सीओ से गुहार
विज्ञापन

कहा-ई-रिक्शा, ठेले वालों से लग रहा जाम
वाहन गलत पार्क करने वालों पर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बाजारों में जाम की समस्या से परेशान व्यापारी शनिवार को सीओ के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाजार में ई-रिक्शा, ठेले वालों की वजह से बाजार में निकलना मुश्किल हो गया है। ग्राहकों को आने जाने में परेशानी होती है। एंबुलेंस जाम में फंसने से मरीज बीच रास्ते ही दम तोड़ देते हैं। उन्होंने सीओ को ज्ञापन देकर जाम की समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने मेरठ से अतिरिक्त यातायात पुलिस लगाकर व्यवस्था बनाने का अनुरोध किया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल थाना दिवस सीओ पंकज लवानिया से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने नगर के मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से निजात की मांग की। सीओ को दिए ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि बाजारों में ई रिक्शाओं, ऑटो की भरमार हो गई है। बीच सड़क में ठेलियां लगाई जाती है। ई रिक्शाएं रास्ते में खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे अक्सर बाजारों में जाम रहता है। जिससे लोग बीमार रहते हैं। कई बार एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती है और मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाता और बीच रास्ते ही उनकी मौत हो जाती है। सबसे अधिक जाम पुलिस चौकी तिराहा, सुभाष चौक, फलावदा तिराहा व थाना तिराहा पर लगता है। ज्ञापन में मांग की है कि मेरठ से ट्रैफिक पुलिस बुलाकर इन चौराहों पर तैनात किया जाना चाहिए ताकि व्यवस्था बन सके। वाहन गलत पार्क करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सुबह शाम के समय विशेष ड्यूटी लगवानी चाहिए। गलत पार्किंग और अतिक्रमण हटवाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में व्यापार मंडल के संरक्षक शैवाल दुबलिश, मांगेराम मित्तल, मोहम्मद नदीम, रिहान, गौरव रस्तोगी, मूल शंकर धीमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed