फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cadets underwent firing training.

Meerut News: कैडेट्स ने लिया फायरिंग करने का प्रशिक्षण

Mon, 24 Aug 2026 06:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 24 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Cadets underwent firing training.
थल सेना-2 लॉच कैंप एवं कैटसी-264 के तीसरे दिन ब्रिगेडियर पदम सिंह ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। थल सेना-2 लॉच कैंप एवं कैटसी-264 के तीसरे दिन की शुरुआत प्रात: योगाभ्यास से हुई। कैडेट्स ने उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
कैडेट्स को हथियार प्रशिक्षण और फायरिंग रिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने हथियारों के सुरक्षित संचालन, फायरिंग की विभिन्न पोजीशन और आवश्यक सावधानियों का अभ्यास कराया। कैंप में मौजूद एएनओ ने एनसीसी संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कैडेट्स का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

टीबी मुक्त अभियान उत्तर प्रदेश की मेरठ टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। स्वास्थ्य विभाग की शबनम ने कैडेट्स को टीबी के लक्षण, बचाव, उपचार और दवा का पूरा कोर्स करने के महत्व की जानकारी दी। कैडेट्स के मोबाइल में संबंधित ऐप भी इंस्टॉल कराया गया, जिससे वे आसपास के लोगों को टीबी के प्रति जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

थल सेना कैंप में बेस्ट कैडेट के लिए चयनित कैडेट्स ने विभिन्न स्पर्धाओं और प्रशिक्षण गतिविधियों का अभ्यास किया। चयनित कैडेट्स की फायरिंग भी कराई गई। इस दौरान उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अपना प्रदर्शन किया। मेरठ ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह, सेना मेडल ने कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने 27 अगस्त को उत्तर प्रदेश निदेशालय के एडीजी के प्रस्तावित आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ डिमरी और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ शाही को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed