{"_id":"6a8c41e53b1a75911304dee2","slug":"cadets-show-enthusiasm-during-ncc-recruitment-26-selected-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113375-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एनसीसी भर्ती में कैडेट्स ने दिखाया उत्साह, 26 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एनसीसी भर्ती में कैडेट्स ने दिखाया उत्साह, 26 का चयन
विज्ञापन
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया आयोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन और एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी के मार्गदर्शन में हुई भर्ती में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कहा कि अनुशासन के साथ जीवन जीकर ही एक अच्छा नागरिक बना जा सकता है। उन्होंने कैडेट्स को उच्च आदर्शों का पालन करने, दृढ़ विश्वास और पूर्ण मनोबल के साथ सफलता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कैप्टन सविता चौधरी, सीनियर जीसीआई संध्या सिंह और सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास और जीवन में अनुशासन के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। कैप्टन सविता चौधरी ने बताया कि प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए 54 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 26 कैडेट्स का चयन किया गया। नायब सूबेदार केशव कुमार और हवलदार निर्भो सिंह ने कैडेट्स को एनसीसी के विभिन्न प्रमाणपत्रों और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। कैडेट्स ने स्वयं राखियां तैयार सैनिकों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। रक्षाबंधन के अवसर पर सैनिक भाइयों के लिए राखियां भी भिजवाईं।